{"_id":"6939dcb79d35cb3a64045d17","slug":"preparations-to-brighten-up-89-government-schools-in-the-district-rs-181-crore-will-be-spent-sonipat-news-c-197-1-snp1008-146522-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जिले के 89 राजकीय विद्यालयों को चमकाने की तैयारी, 1.81 करोड़ होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जिले के 89 राजकीय विद्यालयों को चमकाने की तैयारी, 1.81 करोड़ होंगे खर्च
Thu, 11 Dec 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो 07- सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय के प्रवेश द्वार के सामने स
सोनीपत। नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने से पहले जिले के 89 राजकीय विद्यालयों को 1.81 करोड़ रुपये से रंग-रोगन करके चमकाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसमें 69 क्लस्टर रिसोर्स सेंटर (सीआरसी) विद्यालयों, 11 पीएमश्री राजकीय विद्यालयों व 9 राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को शामिल किया गया है। विद्यालयों में रंग-रोगन की शुरुआत कर दी गई है।
समग्र शिक्षा विभाग की ओर से अधिकारियों को मई 2026 में कार्य पूरा करने का समय दिया गया है जबकि जिला अधिकारियों ने काम को मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा विभाग ने जिला के विभिन्न राजकीय विद्यालयों की सूरत बदलने व कायाकल्प करवाने का निर्णय लिया है ताकि विद्यालयों में विद्यार्थियों को निजी स्कूलाें की तर्ज पर स्वच्छ वातावरण मुहैया करवाया जा सके।
विभाग की ओर से अक्तूबर में 89 क्लस्टर, पीएमश्री राजकीय विद्यालयों व राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालयों में रंग-रोगन का कार्य करवाने के लिए 1.81 करोड़ रुपये का बजट तैयार कर भेजा था। बजट को मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने विद्यालयों में रंग-रोगन के कार्य की शुरुआत कर दी है। इन विद्यालयों में मामूली टूट-फूट को ठीक कर छतों पर वाइट वॉश और दीवारों पर रंग-रोगन करवाया जा रहा है। नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने से पहले ही चयनित विद्यालयों में विद्यार्थियों को साफ सुथरा परिवेश मिलेगा।
विज्ञापन
इंसेट
89 विद्यालयों में 1500 कमरों को सजाने की तैयारी
जिलेभर में रंग-रोगन करवाने के लिए चयनित किए गए 89 विद्यालयों में करीब 1500 कमराें को सजाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इन सभी कमरों को चार माह में सुंदर बनाया जाएगा ताकि सुंदरीकरण को बढ़ावा मिल सके। जिस विद्यालय में रंग-रोगन का कार्य शुरू किया गया है, वहां प्रवेश द्वार के सामने दीवार को रंग-बिरंगे रंगों से स्लोगन से सजाया गया है ताकि विद्यार्थियों को शिष्टाचार व नैतिकता का संदेश भी दिया जा सके।
--
विभाग की ओर से 89 राजकीय विद्यालयों में रंग-रोगन करवाया जाएगा। इससे विद्यालयों में साफ-सफाई के साथ पढ़ाई के माहौल में बदलाव आएगा। निजी स्कूलों की तरह विद्यार्थियों का राजकीय विद्यालयों की तरफ भी रुझान बढ़ेगा। कार्य की शुरुआत कर दी गई है, मार्च तक पूरा करवाने का लक्ष्य रखा गया है।-विष्णुदत्त भारद्वाज, एसडीओ, समग्र शिक्षा विभाग, सोनीपत