फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Preparation to legalize 62 illegal colonies, 30 RWAs gave proposal

Sonipat News: 62 अवैध कॉलोनियों को वैध कराने की तैयारी, 30 आरडब्ल्यूए ने दिया प्रस्ताव

Thu, 30 Mar 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 30 Mar 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Preparation to legalize 62 illegal colonies, 30 RWAs gave proposal
फोटो 02: सोनीपत शहर का विहंगम दृश्य।
सोनीपत। अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को सरकार राहत देने जा रही है। इन कॉलोनियों को वैध करने का निर्णय लिया गया है। इस कड़ी में निगम क्षेत्र की 62 कॉलोनियों को वैध किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने इन कॉलोनियों के नक्शों का सत्यापन छह माह पहले कर दिया था। कॉलोनियों को वैध कराने के लिए 30 कॉलोनियों के पांच-पांच सदस्यों की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने प्रस्ताव दिए हैं। अन्य कॉलोनियों के प्रस्ताव लेने के लिए नगर निगम ने पार्षदों से सहयोग मांगा है। कॉलोनियों के मंजूर होने के बाद क्षेत्र में विकास की बयार बहेगी। यहां पेयजल के साथ ही सीवर लाइन डालने के साथ सड़कों का निर्माण किया जा सकेगा।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार ने एक साल पहले निगम क्षेत्र में बसी अवैध कॉलोनियों को लेकर ड्रोन से सर्वे करवाया था। इसके बाद इन कॉलोनियों के नक्शे तैयार करके मुख्यालय भेजे थे। सितंबर, 2022 में नगर निगम की भवन शाखा की ओर से अवैध कॉलोनियों के नक्शों का सत्यापन किया गया था। नक्शे के तहत सड़कों की लंबाई-चौड़ाई, खसरा नंबर, आबादी व प्लॉटों की जांच के बाद सत्यापन किया था। जिन कॉलोनियों में जो कमियां हैं, उनका उल्लेख करते हुए निगम अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेज दी थी। कॉलोनियों को पास कराने के लिए अब तक 30 कॉलोनियों की आरडब्ल्यूए ने अपने प्रस्ताव दिए हैं।
विज्ञापन

कॉलोनियों को वैध करवाने के लिए पहले पास हो चुका है रेजुलेशन अवैध कॉलोनियों को वैध कराने के लिए 10 सितंबर, 2021 को निगम हाउस की बैठक में पार्षदों की तरफ से रेजुलेशन पास किया जा चुका है। इसके बाद फरवरी, 2022 में जिला नगर योजनाकार की ओर से निगम क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों का सर्वे किया गया था। वर्तमान में 62 कॉलोनियों में 30 से 40 फीसदी तक आबादी बसी हुई है। यहां के लोग काफी समय से कॉलोनी को वैध होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कॉलोनियों को वैध कराने की तैयारी लिवान गेट, लिवान गेट-2, जाहरी बाईपास, मोहन नगर कॉलोनी, कलावती कॉलोनी, एसकेडी कॉलोनी, हरसाना कलां पार्ट-2, फौजी कॉलोनी, राठधना कॉलोनी, आरके कॉलोनी पार्ट-2, श्रीराम कॉलोनी पार्ट-1, ऋषिकुल स्कूल कॉलोनी, जीवन विहार एक्सटेंशन, विकास नगर एक्सटेंशन, राजीव नगर एक्सटेंशन, राई एचएसआईआईडीसी कॉलोनी, गड़रिया कॉलोनी, पट्टी मुसलमान/जाट्टान पार्ट-1 व पार्ट-2, मोहन नगर पार्ट-2, खत्री कॉलोनी, प्रगति नगर एक्सटेंशन, जटवाड़ा के पास कॉलोनी, ऋषिकुल वर्ल्ड अकादमी के पास कॉलोनी, कुसुम कॉलोनी, पीर भूरे खां कॉलोनी, प्रधान कॉलोनी, मयूर विहार एक्सटेंशन, मयूर विहार एक्सटेंशन महलाना रोड, सीएसडी कॉलोनी, गोहाना बाईपास कॉलोनी, रेड रोज स्कूल कॉलोनी, मयूर विहार एक्सटेंशन गोहाना रोड, ककरोई रोड पार्ट-1 व पार्ट-2, सैनीपुरा एक्सटेंशन पार्ट-1 व पार्ट-2, हनुमान कॉलोनी एक्सटेंशन, मामचंद कॉलोनी एक्सटेंशन, इंडियन कॉलोनी एक्सटेंशन पार्ट-1, रोज वेली स्कूल कॉलोनी, हीरानंद कॉलोनी, फाजिलपुर कॉलोनी, कीर्ति नगर, इंदिरा कॉलोनी व पार्ट-2, राई कॉलोनी, बीसवांमील जठेड़ी कॉलोनी, नंबरदार कॉलोनी, इंडियन कॉलोनी एक्सटेंशन पार्ट-2, कलिंगा केबल कॉलोनी, सिद्धार्थ कॉलोनी, फाजिलपुर कॉलोनी पार्ट-2, शिव कॉलोनी एक्सटेंशन, मदीना मस्जिद पटेल नगर कॉलोनी, शिव मॉडर्न स्कूल कॉलोनी, बहालगढ़ के पास कॉलोनी, बीसवांमील बढ़मलिक कॉलोनी, पटेल नगर एक्सटेंशन व राजीव एवं उत्तम नगर पार्ट-1 शामिल है।

सरकार की ओर से नगर निगम क्षेत्र की 62 अवैध कॉलोनियों को वैध कराने की तैयारी है। इसके लिए 30 कॉलोनियों की आरडब्ल्यूए ने प्रस्ताव भेजा है। कॉलोनियों के वैध होने के बाद इनमें सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। -मोनिका गुप्ता, आयुक्त, नगर निगम, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed