फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   pray for world peace

सवा करोड़ मंत्रों के साथ विश्वशांति महायज्ञ का समापन, हजारों श्रद्धालू हुए शामिल

Mon, 12 Aug 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
pray for world peace
विश्वशांति महायज्ञ के अवसर पर धर्म का संदेश सुनते श्रद्धालु - फोटो : Sonipat
गन्नौर। नई अनाज मंडी में रविवार को उपेंद्र मुनि महाराज के सान्निध्य में विश्वशांति महायज्ञ किया गया। जहां शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, समाज सेवी देवेंद्र कादियान, विधायक कुलदीप शर्मा, पूर्व सांसद जितेंद्र मलिक सहित विभिन्न प्रांतों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पं. रतन उपेंद्र मुनि महाराज ने सर्वप्रथम हवन किया। इसके उपरांत सवा करोड़ मंत्रों का उच्चारण किया गया।
विज्ञापन

जैन मुनि उपेंद्र महाराज ने कहा कि महायज्ञ का उद्देश्य विश्व शांति है और लोगों में धार्मिक आस्था को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि संयमभ्रष्ट इंसान को कभी सुख और शांति नहीं मिल सकती। इसलिए जरूरी है कि इंसान को संयम में रहना चाहिए, उन्होंने कहा कि इंसान का शरीर का भले ही त्याग हो जाए, लेकिन धर्म का त्याग नहीं करना चाहिए। धर्म ही संयम है। संयम वाले को ही सुख मिला है।
विज्ञापन

जैन मुनि उपेंद्र महाराज ने कहा कि जो धर्म से अधर्म की ओर प्रकाश से अंधेरे की ओर सम्यक्त्व से मिथ्यात्व की ओर ब्रह्मचार्य से भोगों की ओर जाता है, समझो वह खीर से भरी थाली को ठोकर मारकर अपनी कब्र खोद रहा है। इसलिए मनुष्य को हमेशा संयम में ही रहना चाहिए और धर्म का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैन स्थानक में पांच लाख रुपये देंगी कैबिनेट मंत्री
कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि साधु संतों की वजह से देश आज तरक्की कर रहा है। हमारा बड़ा सौभाग्य है कि हमने भारत जैसे देश में जन्म लिया, जहां पर समय समय पर संतों के द्वारा करवाए जाने वाले विश्व कल्याण यज्ञों से हमें शक्ति मिलती है। कैबिनेट मंत्री ने जैन संतों से आशीर्वाद लेने के साथ जैन स्थानक के रख-रखाव के लिए पांच लाख रुपये देने की भी घोषणा की। विश्वशांति महायज्ञ के अवसर पर भाजपा नेता देवेंद्र कादियान ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कि संतों की कृपा के कारण ही देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों की नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सके, ताकि वह सकारात्मक रूप से सन्मार्ग पर चलें और देश को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed