{"_id":"694d8d9e59a38d962b02d5b3","slug":"ppp-and-aadhaar-errors-are-not-being-corrected-sonipat-news-c-197-1-snp1003-147248-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पीपीपी और आधार की त्रुटियां नहीं हो रहीं ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पीपीपी और आधार की त्रुटियां नहीं हो रहीं ठीक
Fri, 26 Dec 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
फोटो 12: सोनीपत के गन्नौर स्थित नगरपालिका कार्यालय में खाली पड़ी कर्मचारी की कुर्सी। स्रोत: पार्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्नौर। नगर पालिका कार्यालय में परिवार पहचान पत्र और आधार में त्रुटियां ठीक करवाने के लिए एडीसी कार्यालय की ओर से एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन निर्धारित व्यवस्था का पालन न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
संबंधित कर्मचारी को सप्ताह में दो दिन नगर पालिका में अनिवार्य रूप से बैठने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए बुधवार और शुक्रवार का दिन तय किया गया था। जिससे नागरिक तय समय पर पहुंचकर अपने दस्तावेजों में सुधार करवा सकें। आरोप है कि कर्मचारी अपनी मनमर्जी से किसी भी दिन आता-जाता है और कई बार निर्धारित दिनों में भी अनुपस्थित रहता है। इस कारण दूर-दराज से आने वाले लोगों को बिना काम कराए लौटना पड़ रहा है। परिवार पहचान पत्र और आधार में त्रुटियों के चलते कई लोगों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वार्ड पार्षद नरेश वर्मा ने भी प्रशासनिक अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अधिकारी जनसमस्याओं की सुनवाई नहीं करते। उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएम तक फोन नहीं उठाते, जिससे जनता की समस्याएं जस की तस बनी हुई है।