फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Postmaster accused of embezzlement of Rs 26 lakh, case registered

डाकपाल पर 26 लाख रुपये के गबन का आरोप, मुकदमा दर्ज

Sat, 24 Sep 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Postmaster accused of embezzlement of Rs 26 lakh, case registered
गोहाना। गांव लाठ में भारतीय डाक विभाग की शाखा के डाकपाल पर 26 लाख रुपये से अधिक के गबन का आरोप लगा है। आरोप है कि उसने खाताधारकों से लेन-देन करते हुए गबन किया। वह खातों धारकों से रुपये ले लेता था, लेकिन विभाग में जमा नहीं कराता था। लगभग 13 साल में यह गबन किया, जिसकी विभागीय जांच चली हुई है। अधिकारियों का कहना है कि गबन की राशि बढ़ सकती है। विभाग के जिला अधीक्षक की शिकायत पर सदर थाना गोहाना में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

डाक विभाग के अधीक्षक सुरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि गांव बरोदा निवासी संदीप कई साल तक गांव लाठ स्थित विभाग की शाखा में डाकपाल रहा। उसने मई, 2008 से अक्तूबर 2021 तक खाताधारकों के खातों से लेनदेन करते हुए गबन किया। वह ग्राहकों से रुपये लेता और विभाग के खाते में जमा नहीं कराता। पीड़ितों की शिकायत और ऑडिट से यह मामला उजागर हुआ। वर्ष 2021 में गबन का पता चलने के बाद विभागीय जांच की गई। शुरुआत की जांच में 24,85,000 रुपये का गबन सामने आया था। अधिकारियों ने बारीकी से रिकॉर्ड को खंगाला तो गबन की यह राशि बढ़कर 26,24,000 रुपये पहुंच गई है। विभाग की जांच अब भी जारी है। अधिकारियों ने गबन की राशि और बढ़ने की बात कही है। अधीक्षक की शिकायत पर सदर थाना गोहाना में मुकदमा दर्ज किया गया। अब पुलिस भी गबन मामले में अपने स्तर पर जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed