{"_id":"67ed949ffe1d1a95f6010f57","slug":"possession-of-land-given-for-compost-pit-16-permanent-structures-removed-after-protest-sonipat-news-c-197-1-snp1003-134665-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खाद गड्ढे के लिए दी जमीन पर कब्जा, विरोध पर हटाए 16 पक्के निर्माण हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खाद गड्ढे के लिए दी जमीन पर कब्जा, विरोध पर हटाए 16 पक्के निर्माण हटाए
Thu, 03 Apr 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो 20: सोनीपत के फाजिलपुर में खाद गड्ढे की जमीन पर किए गए पक्के निर्माण को गिराता बुलडोजर। स्
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। फाजिलपुर में खाद गड्ढे के लिए तत्कालीन ग्राम पंचायत की ओर से दी जमीन पर किए अवैध कब्जे को हटाने के लिए बुधवार को नगर निगम की टीम पहुंची। इस दौरान लोगों के विरोध के बीच नगर निगम की टीम ने 16 पक्के निर्माण गिराए। इनमें मकान व दुकान शामिल हैं। कब्जाधारियों के विरोध करने की सूचना पर पार्षद प्रतिनिधि प्रवीन सैनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कब्जाधारियों से बात करने के बाद नगर निगम से सात दिन का समय मांगा। इस पर निगम की टीम लौट गई।
फाजिलपुर में तत्कालीन ग्राम पंचायत की ओर से लोगों को पंचायत जमीन पर 11-11 फुट के खाद गड्ढे दिए गए थे। उसके बाद लोगों ने उस जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया था। करीब 100 लोगों ने उस जमीन पर पक्के निर्माण कर रखे हैं। यह जमीन गांव की फिरनी के पास स्थित है। गांव के अधिवक्ता की तरफ से पंचायती जमीन को खाली करने के लिए वर्ष 2022 में लोकायुक्त के पास केस डाला गया था। केस की सुनवाई पूरी होने के बाद लोकायुक्त ने दो माह पहले नगर निगम को जमीन पर कब्जा लेने के आदेश दिए थे। उस समय निकाय चुनाव की आचार संहिता लगने के चलते नगर निगम की तरफ से कब्जा कार्रवाई नहीं हो पाई थी।
निकाय चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद नगर निगम की ओर से पहले पैमाइश की गई। पैमाइश के दौरान खाद गड्ढे के लिए दी जमीन पर 100 पक्के निर्माण हुए मिले। उसके बाद नगर निगम की टीम बुधवार को पुलिस बल के साथ गांव फाजिलपुर पहुंची। इस दौरान बुलडोजर के जरिए अवैध रूप से किए गए पक्के निर्माण को गिराना शुरू कर दिया। वहां पर मौजूद कब्जाधारियों ने विरोध करना शुरू का दिया। पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम ने 16 पक्के निर्माण गिराए। इनमें मकान व दुकान बनी हुई थी। कब्जाधारियों ने विरोध और तेज कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर निगम पार्षद रेणू बाला के प्रतिनिधि प्रवीन सैनी मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को लिखकर दिया कि एक सप्ताह के अंदर कब्जा हटा लिए जाएगा। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता मंजीत दहिया, सुरेश लोहान, भवन निरीक्षक आनंद किशोर, दलबीर, पटवारी राजबीर समेत काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।