{"_id":"66ae65de4216eb11fc02bb33","slug":"politics-is-the-reason-for-the-conflict-between-the-two-sides-in-the-hospital-sonia-aggarwal-sonipat-news-c-197-1-snp1008-122404-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में दोनों पक्षों के टकराव का कारण राजनीति : सोनिया अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में दोनों पक्षों के टकराव का कारण राजनीति : सोनिया अग्रवाल
Sat, 03 Aug 2024 10:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 03 Aug 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के खरखौदा में सरकारी अस्पताल का निरीक्षण करती महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल। सं
खरखौदा। हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने शनिवार को खरखौदा के सरकारी अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वर्क सस्पेंड किए गए चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत की, जिन्होंने उनके समक्ष एसएमओ व स्टाफ नर्स के तबादले की मांग को दोहराया।
इसके बाद उपाध्यक्ष ने अस्पताल में चल रही आपात सेवाओं व ओपीडी का निरीक्षण करने के साथ एसएमओ डाॅ. आशा सहरावत से भी पूछताछ की। उनकी मांग पर उन्होंने पुलिस आयुक्त से विचार-विमर्श कर अस्पताल में पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाई। उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने कहा कि अस्पताल में दोनों पक्षों के टकराव का कारण राजनीति है। टकराव के कारण क्षेत्र के लोगों को ठीक से स्वास्थ्य सेवाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। वर्क सस्पेंड करने वाले चिकित्सकों व स्टाफ ने उनके समक्ष तबादला करवाने की मांग रखी है। अस्पताल के सुचारू रूप से संचालन व मरीजों की सुविधाओं के लिए वह स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक को पत्र लिखेंगी। मामले की रिपोर्ट तैयार कर विभाग को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में महिला कर्मियों की मांग व सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाई गई है, ताकि यह भयमुक्त माहौल में मरीजों का इलाज कर सकें।
जिला इकाइयों की बैठक बुलाने का लिया निर्णय
वर्क सस्पेंड कर अपनी मांगों पर डटे चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने बैठक कर निर्णय लिया कि वह सोमवार को हर वर्ग की जिला इकाइयों की बैठक बुलाएंगे। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के एमपीएचडब्ल्यू, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, आशा वर्कर, क्लर्क सहित यूनियन के जिला प्रधान शामिल होंगे। बैठक में होने वाले निर्णय के आधार पर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।