फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Politics heats up over the plaque, Congress leader says, "We are not afraid."

Sonipat News: शिलापट्ट पर राजनीति गर्माई, कांग्रेस नेता बोले-हम डरने वाले नहीं

Mon, 05 Jan 2026 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 05 Jan 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Politics heats up over the plaque, Congress leader says, "We are not afraid."
सोनीपत स्थित कांग्रेस भवन में पार्टी के शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान और पार्षद मोनिका नागर मीडिय
सोनीपत। विकास कार्यों के शिलापट्ट को लेकर सोनीपत नगर निगम में राजनीति गरम हो चुकी है। रविवार को कांग्रेस भवन में शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान और पार्षद मोनिका नागर ने सत्ता पक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समर्थित पार्षदों को जान-बूझकर टारगेट किया जा रहा है लेकिन कांग्रेस डरने के बजाय लड़ेगी।
विज्ञापन

पार्षद मोनिका नागर ने कहा कि गांव लहराड़ा में पार्क और कब्रिस्तान का सुंदरीकरण होने के बाद शिलापट्ट तैयार करवाया गया था। इस पर प्रोटोकाल के तहत सांसद, मेयर और विधायक के नाम लिखे गए थे। जैसे ही मेयर को कांग्रेस सांसद के नाम का पता चला उन्होंने उद्घाटन करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

मोनिका नागर ने दावा किया कि उन्हें फोन पर सांसद का नाम हटाने के लिए कहा गया। उन्होंने मना किया तो सत्ता पक्ष ने पहले पत्थर को तुड़वाया और उद्घाटन के बाद तीन जनवरी को पत्थर ही चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष पार्षदों को डराने की कोशिश कर रहा है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता और पार्षद एकजुट होकर इस भेदभाव के खिलाफ लड़ेगा। उद्घाटन पत्थर को चोरी करना या तुड़वाना न केवल पार्षद का अपमान है बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भी प्रहार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed