फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   political news

बीजेपी को बताया जुमला सरकार, पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत नहीं, हार हुई

Thu, 04 Feb 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 04 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
political news
प्रदेश में भाजपा की जुमला सरकार है। पंचायत चुनाव में भाजपा की हार हुई, लेकिन सरकार इसे जीत बताकर प्रदेश की जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। अगर भाजपा को अपनी लोकप्रियता पर इतना भरोसा था तो चुनाव चिन्ह पर प्रत्याशी  उतारकर पंचायत चुनाव क्यों नहीं लड़ा। यह बात हिसार से इनेलो के लोकसभा सांसद दुष्यंत चौटाला ने कही। वह मंगलवार देर रात इनेलो जिलाध्यक्ष पद्म सिंह दहिया की बेटी की शादी में शिरकत करने सोनीपत आए थे।
विज्ञापन

दुष्यंत ने कहा कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में पार्टी के जिला परिषद चेयरमैन बनेंगे। इनेलो नेता ने कहा कि बिजली बिलों की बढ़ोतरी सरकार को हर सूरत में वापस लेनी होगी और इसके लिए चाहे जेल ही क्यूं न जाना पड़े। बिजली उपभोक्ताओं के हितों के लिए इनेलो का यह संघर्ष जारी रहेगा, क्योंकि जनता के हित सर्वोपरि है। चौटाला ने कहा कि भाजपा ने जनता को धोखे में रखकर सत्ता तो हथिया ली लेकिन आज जनता के हितों के लिए कोई भी काम नहीं कर रही है।
विज्ञापन


विवाह समारोह में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, ब्रिगेडियर ओपी चौधरी, कृष्ण चंद्र बांगड़, तेलूराम जोगी, पूर्व मंत्री जसविंद्र संधू, पूर्व स्पीकर सतवीर कादियान, जुलाना से विधायक परमिंदर ढुल, जींद से विधायक हरिचंद मिढ़ा, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, रामफल कुंडू, पूर्व सांसद कैप्टन इंद्र सिंह, पूर्व विधायक रमेश खटक, पूर्व विधायक रामकुमार सैनी, पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed