फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police will take action if ruckus is created during Holi

Sonipat News: होली में मचाया हुड़दंग तो पुलिस करेगी कार्रवाई

Sat, 23 Mar 2024 10:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 23 Mar 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
Police will take action if ruckus is created during Holi
सोनीपत। होली व दुल्हेंडी पर हुड़दंगियों से निपटने के लिए पुलिस ने विशेष तैयारियां की हैं। दोनों दिन पुलिस की पीसीआर, डायल-112 व राइडर पूरे क्षेत्र में निगरानी करेगी। सभी थाना प्रभारियों को अल्कोहल सेंसर उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि नशा कर हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई की जा सके। पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने जनपदवासियों से होली को सौहार्द के साथ मनाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। कोई ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जिससे दूसरों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचे। कुछ लोग होली के मौके पर लड़कियों व महिलाओं के साथ छेड़खानी करने में भी पीछे नहीं रहते जिससे लड़ाई-झगड़े भी अधिक होते हैं। होली को शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। होली पर अमन चैन के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की है। 2500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। पुलिस ने जिले को अलग-अलग जोन में बांटा है। साथ ही 16 पीसीआर, 33 डायल-112 और 72 बाइक राइडर होली पर गश्त कर हुड़दंगियों की निगरानी करते रहेंगे।
विज्ञापन


सभी थाना प्रभारियों व ट्रैफिक पुलिस को अल्कोहल सेंसर उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि शराबियों पर नकेल कसी जा सके। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शराब के नशे में पकड़े गए लोगों का चालान काटें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन सवारों व लड़कियों पर गुब्बारे न फेंके

पुलिस ने हुड़दंग करने वालों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वाहन चालकों व महिलाओं और लड़कियों पर गुब्बारे न फेंके। गुब्बारे फेंकने वालों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। साथ ही सार्वजनिक वस्तुओं को नुकसान पहुंचाने वालों से भी सख्ती से निपटा जाएगा। इसके लिए जगह-जगह महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों को सादे कपड़ों में भी तैनात किया जाएगा।




सभी थाना प्रभारियों को दिए गश्त करने के निर्देश : पुलिस आयुक्त

पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने कहा कि सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चौकस करने के लिए गश्त करने के निर्देश दिए हैं। पीसीआर व बाइक राइडरों की विशेष गश्त भी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने सभी जिला वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए इस त्योहार को भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग होली तो मनाएं लेकिन किसी के साथ जबरदस्ती न करें। अगर कोई इस तरह की हरकत करता हुआ पाया गया तो पुलिस उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed