फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   police scuffle

मादक पदार्थ तस्करी की सूचना पर गई पुलिस टीम से हाथापाई, तीन गिरफ्तार

Thu, 16 Apr 2020 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
police scuffle
गोहाना। शहर के आर्यनगर में मादक पदार्थ तस्करी की सूचना पर गई पुलिस टीम पर व्यक्ति के परिजनों व अन्य ने हाथापाई कर दी। इस दौरान व्यक्ति फरार हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए व्यक्ति की पत्नी, बेटी व पौत्र को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एएसआई वेदपाल ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह वह अपनी टीम के साथ रोहतक रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि आर्य नगर का रहने वाला गजे सिंह गांजा पत्ती बेचता है। वह गली में घूम रहा है और उसके पास लगातार लोग आ-जा रहे हैं। जिस पर पुलिस टीम जांच करने पहुंच गई। वहां कई लोग व महिलाएं भी खड़ी थी। पुलिस को देखकर गजे सिंह भागने लगा। पुलिस शक के आधार पर उसे पकड़ने लगी तो गली में खड़ी महिलाओं व एक युवक बीच में आ गया। वह पुलिस से हाथापाई करने लगे। पुलिस का आरोप है कि भागते हुए गजे सिंह ने कहा कि पुलिस को उसके पीछे नहीं आने देना। जिस पर एक व्यक्ति व चार-पांच महिलाएं और आ गए। उन्होंने पुलिस से हाथापाई कर गजे सिंह भागने में मदद की। बाद में पुलिस ने मौके से गजे सिंह के पौत्र राहुल के साथ गजे सिंह की पत्नी केला व पुत्री कविता को गिरफ्तार कर लिया। अन्य सभी वहां से भाग गए। पुलिस ने गजे सिंह व अन्य के खिलाफ पुलिस टीम के काम में बाधा पहुंचाने के साथ ही लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बाद में गिरफ्तार आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया। पुलिस गजे सिंह की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

---
मादक पदार्थ तस्करी की सूचना पर गई पुलिस के साथ व्यक्ति के परिजनों व अन्य ने हाथापाई कर दी। साथ ही व्यक्ति को भागने में मदद की। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस मामले में व्यक्ति के साथ ही उसकी भागने में मदद करने वालों का पता लगा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-उदय सिंह, जांच अधिकारी, थाना सिटी गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed