{"_id":"620d229cf3a80451be45469e","slug":"police-re-created-crime-scene-in-deep-sidhu-accident-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deep Sidhu accident: पुलिस ने दोहराया क्राइम सीन, हादसे में मौत पर साथियों ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deep Sidhu accident: पुलिस ने दोहराया क्राइम सीन, हादसे में मौत पर साथियों ने उठाए सवाल
Wed, 16 Feb 2022 09:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 16 Feb 2022 09:43 PM IST
सार
लाल किला हिंसा के बाद सुर्खियों में आए दीप सिद्धू की हादसे में मौत पर साथियों ने सवाल उठाए हैं। अस्पताल में पहुंचे साथियों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। पुलिस ने कहा मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते दीप सिद्धू के साथी प्रीत सिंह सैनी व जगजीत सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत जिले में केएमपी एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में हुई पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की मौत को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए क्राइम सीन को भी दोहराया है। साथ ही एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए हैं। वहीं अस्पताल में पहुंचे दीप सिद्धू के साथियों ने उनकी मौत पर सवाल उठाने हुए स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग की है। एसपी ने मामले में ठोस कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
पंजाबी अभिनेता संदीप उर्फ दीप सिद्धू की स्कार्पियो केएमपी पर ट्राले से टकरा गई थी। जिसमें दीप सिद्धू की मौत हो गई थी और उनकी मंगेतर रीना राय चोटिल हो गई थी। मामले को लेकर पुलिस ने जांच को तेज कर दिया है। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच कराई गई। पुलिस की जांच एजेंसी ने मौके पर क्राइम सीन को दोबारा से दोहराकर देखा है।
विज्ञापन
साथियों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
सामान्य अस्पताल में दीप सिद्धू के शव के पोस्टमार्टम के दौरान पहुंचे उनके साथी प्रीत सिंह व जगजीत सिंह ने कई सवाल खड़े किए। उन्होंने मौत के मामले की जांच स्वायत्त संस्था से कराने की मांग की। उनका कहना था कि घटनास्थल पर टायरों के घसीटने के निशान काफी दूर तक हैं।
विज्ञापन
दीप सिद्धू किसान की आवाज उठाने के साथ के साथ नशे के खिलाफ अभियान चला रहे थे। बेशक उनके परिजनों ने हादसे में मौत की शिकायत दी है, लेकिन पुलिस को इस मामले में पूरी जांच करके कार्रवाई करनी चाहिए। जगजीत सिंह ने कहा कि दीप पूरे सिख पंथ का था। उसकी मौत की सच्चाई सामने आनी चाहिए।
पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। हादसा स्थल पर क्राइम सीन को दोहराया गया है। एफएसएल एक्सपर्ट से जांच कराई गई है। पुलिस की जांच बारीकी से जारी है। -राहुल शर्मा, एसएसपी, सोनीपत।