फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police deployed outside religious places of particular community after Nuh violence

Sonipat News: नूंह हिंसा के बाद के समुदाय विशेष के धार्मिक स्थलों के बाहर पुलिस तैनात

Wed, 02 Aug 2023 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 02 Aug 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Police deployed outside religious places of particular community after Nuh violence
सोनीपत के बहालगढ़ रोड स्थित खान कॉलोनी में धार्मिक स्थल के बाहर तैनात पुलिस बल। संवाद
सोनीपत। नूंह हिंसा के बाद सोनीपत पुलिस प्रशासन सतर्क हो गई है। डीसीपी मुख्यालय वीरेंद्र सिंह ने जिले के सार्वजनिक स्थानों पर धारा-144 लागू कर दी है। यह आदेश 20 अगस्त तक जारी रहेगा। सड़कों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के एकत्रित होने पर रोक लगा दी है। सार्वजनिक स्थान पर चार से अधिक लोग एकत्रित नहीं हो सकते हैं। वहीं पुलिस ने बहालगढ़ रोड स्थित खान कॉलोनी में समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल के साथ ही गोहाना व खरखौदा में धार्मिक स्थलों के बाहर पुलिस लगा दी है। थानों में अतिरिक्त पुलिस को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


डीसीपी मुख्यालय के आदेश के अनुसार सड़कों के साथ सार्वजनिक स्थल व गलियों में भी लोगों के एकत्रित होने पर रोक है। किसी भी असामाजिक तत्व को शांति भंग नहीं करने दी जाएगी। साथ ही किसी भी कार्यक्रम के आयोजन के लिए पुलिस की अनुमति लेना आवश्यक है। बिना अनुमति के कोई कार्यक्रम नहीं करने दिया जाएगा। जुलूस निकालने से असामाजिक तत्वों के उसमें शामिल होकर शांति भंग करने का अंदेशा रहता है। ऐसे में मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थानों और सार्वजनिक रिजॉर्ट के साथ अन्य स्थानों पर व्यवस्था बनाए रखना और रोकथाम करना पुलिस का कर्तव्य है। इसके साथ ही गश्त बढ़ाते हुए पुलिस थानों में पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने धर्म विशेष के धार्मिक स्थलों पर निगरानी के साथ ही सुरक्षा बढ़ा दी है। गत दिनों बहालगढ़ रोड स्थित खान कॉलोनी में धार्मिक स्थल को लेकर लगातार बयानबाजी हुई थी। वहां पर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। गोहाना व गन्नौर में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। गोहाना में बरोदा रोड स्थित ईदगाह कॉलोनी में धार्मिक स्थल के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा शहर के विभिन्न चौकों व भीड़ वाली जगह पर भी पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी भारती डबास ने कहा कि उपमंडल में माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण है। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। खरखौदा के धार्मिक स्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी है। धार्मिक स्थल पर पिछले दिनों भगवा झंडा फहराया गया था। गन्नौर में समुदाय विशेष बहुल गांवों में गश्त की जा रही है।



हथियार और डंडे लेकर चलने पर पाबंदी

पुलिस प्रशासन ने डंडे व हथियार लेकर चलने पर पाबंदी लगा दी है। हथियारों का प्रदर्शन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर जुलूस के रूप में कोई व्यक्ति आग्नेय अस्त्र, तलवार, कुल्हाड़ी, चाकू, भाले आदि हथियार न लहराए।



सोशल मीडिया की निगरानी बढ़ाई

पुलिस ने सोशल मीडिया की निगरानी भी बढ़ा दी है। अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती की जाएगी। किसी के भी आपत्तिजनक मैसेज वायरल करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस अधिकारी पूरी तरह नजर बनाए हैं। शांति बनाए रखने में सभी से सहयोग मांगा गया है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। धारा-144 लगा दी गई है। -बी सतीश बालन, पुलिस आयुक्त सोनीपत

सोनीपत के बहालगढ़ रोड स्थित खान कॉलोनी में धार्मिक स्थल के बाहर तैनात पुलिस बल। संवाद

सोनीपत के बहालगढ़ रोड स्थित खान कॉलोनी में धार्मिक स्थल के बाहर तैनात पुलिस बल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed