{"_id":"694baf27841787f1840f76b3","slug":"police-arrested-asi-in-bribery-case-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए ASI गिरफ्तार, सड़क हादसे में युवक से मांगे थे पांच हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए ASI गिरफ्तार, सड़क हादसे में युवक से मांगे थे पांच हजार
Wed, 24 Dec 2025 02:45 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:45 PM IST
सार
एसीबी ने कार्रवाई करते हुए एक एएसआई को पांच हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई ने युवक से पांच हजार रुपये की रिश्वत ली थी।
विज्ञापन
रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खरखौदा क्षेत्र की सैदपुर पुलिस चौकी में तैनात एक एएसआई को रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने काबू किया है। आरोपी एएसआई पर आरोप है कि वह सड़क हादसे के एक मामले में कार्रवाई के बदले पानीपत के एक युवक से रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पूरे मामले की जांच की और जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक आरोपी एएसआई ने युवक से पांच हजार रुपये की रिश्वत ली थी। जैसे ही रकम का लेन-देन हुआ, पहले से तैनात एसीबी की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। घटना के बाद सैदपुर चौकी में एसीबी की टीम द्वारा कागजी कार्रवाई की जा रही है और मामले से जुड़े दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। एसीबी की ओर से आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन