फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pole broken due to vehicle collision in Sonipat, JE arrested while taking bribe of name of settling matter

Sonipat: वाहन की टक्कर से टूटा खंभा, मामला रफा-दफा करने के नाम पर 20 हजार रुपये रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार

Fri, 17 May 2024 03:41 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 17 May 2024 03:41 PM IST
सार

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गांधी चौक से गिरफ्तार किया है। बहालगढ़ स्थित इंदिरा कॉलोनी में खंभा टूट गया था। आरोप है कि जेई ने आंधी में टूटा दिखाने की एवज में रिश्वत ली। 35 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी, 20 हजार रुपये लेते पकड़ा गया है।

विज्ञापन
Pole broken due to vehicle collision in Sonipat, JE arrested while taking bribe of name of settling matter
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता (जेई) को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शिकायतकर्ता के वाहन में केबल फंसने से बिजली का खंभा टूट गया था। खंभे को आंधी में टूटा दिखाने के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी। आरोपी ने 35 हजार रुपये मांगे थे, उसे 20 हजार लेते पकड़ा गया है।

विज्ञापन


एसीबी इंस्पेक्टर भगत सिंह ने बताया कि बहालगढ़ स्थित इंदिरा कॉलोनी निवासी मोहित ने उन्हें सूचना दी थी कि उनके घर के पास स्थित बिजली का खंभा 13 मई को टूट गया था। उनकी कॉलोनी में बिजली के तार कम ऊंचाई पर है। इसमें केबल वाहन में फंसने से बिजली का खंभा टूट गया था।
विज्ञापन


जिस पर सेक्टर-14 स्थित माडल टाउन सब डिवीजन में तैनात कनिष्ठ अभियंता जोगेंद्र ने उनसे खंभे को आंधी में टूटा हुआ दिखाने की एवज में 35 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। बाद में उनका सौदा 20 हजार रुपये में तय हो गया। जोगेंद्र ने कई बार कॉल कर रुपये की मांग की। जिस पर उन्होंने मामले की शिकायत एसीबी को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर एसीबी इंस्पेक्टर भगत सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई। इसमें एएसआई जगजीत सिंह, विपेंद्र सिंह, मंदीप सिंह, कपिल व रेनू को शामिल किया गया। टीम ने मोहित को कहकर आरोपी से बात कराई। आरोपी ने गांधी चौक पर रिश्वत के रुपये देकर जाने को कहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया।


जब कनिष्ठ अभियंता गांधी चौक पर पहुंचा तो मोहित ने रिश्वत की राशि उसे पकड़ा दी और टीम को इशारा कर दिया। इस पर टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसका मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसीबी टीम मामले में सबूत एकत्रित कर रही है। आरोपी को साथ लेकर खंभा टूटने के स्थल का निरीक्षण भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed