फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Poison poured in ponds for not paying extortion, large number of fish died

Sonipat: रंगदारी नहीं देने पर तालाबों में डाला जहर, मछली मरीं, मार्च में हुआ था रंगदारी का मुकदमा दर्ज

Mon, 08 Aug 2022 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 08 Aug 2022 01:15 AM IST
सार

रोहतक के चिड़ी निवासी मत्स्य पालक ने मुकदमा दर्ज कराया है। मार्च में मत्स्य पालक ने 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
Poison poured in ponds for not paying extortion, large number of fish died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में गांव रोलद लतीफपुर में मछली पालन करने वाले ठेकेदार के 10 तालाबों में जहर डालने का मामला सामने आया है। इससे तालाबों में पाली गई मछलियों की मौत हो गई है। ठेकेदार ने क्षेत्र के तीन लोगों पर जहर डालने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उन्होंने मार्च में ठेकेदार से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर तालाबों में जहर डालने और ठेकेदार को हत्या की धमकी दी गई थी। आरोप है कि रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन


रोहतक जिले के चिड़ी गांव निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी पिंकी सिंह ने किसान फिसरीज को-ऑपरेटिव सोसायटी बना रखी है। इसके तहत उन्होंने सोनीपत के गांव रोलद लतीफपुर में 48 एकड़ पंचायती जमीन का पट्टा लिया हुआ है। बीडीपीओ ने इस पट्टे को 8 साल के लिए आवंटित किया है।

विज्ञापन

 

सुनील कुमार का कहना है कि उसने 28 मार्च को एसपी को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया था कि क्षेत्र के रहने वाले अमित कुमार, अंकित कुमार और राहुल उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। रुपये नहीं देने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वह काम रोकने के लिए 4 बार माइनर का पानी तालाबों में काट चुके हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


अब सुनील कुमार ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि उनके 10 तालाबों में जहर डाल दिया गया है। इससे तालाबों में तैयार हो रहीं मछलियां मर गईं। उनका आरोप है कि यदि रंगदारी मांगने वालों पर मार्च में ही कार्रवाई कर दी जाती तो अब वह तालाबों में जहर डालने और ठेकेदार को धमकी देने का हिम्मत नहीं कर पाते।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed