{"_id":"631f8fc2edf8c11f7156a3ee","slug":"pledge-administered-to-provide-safety-to-patients-sonipat-news-rtk657848428","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व रोगी सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ पर सिविल सर्जन ने दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व रोगी सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ पर सिविल सर्जन ने दिलाई शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में सोमवार को शुरू हुए विश्व रोगी सुरक्षा सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने चिकित्सकों, नर्सिंग ऑफिसर समेत अन्य स्टाफ को रोगियों को पूरी सुरक्षा प्रदान करने की शपथ दिलाई।
सिविल सर्जन ने बताया कि अस्पताल में आने वाले रोगियों के साथ मित्रता भरा व्यवहार करना है और उनकी बात को सुनना है। स्टाफ को शपथ दिलाई गई कि वह रोगियों को पूरी सुरक्षा प्रदान करेंगे। हर संभव कोशिश करेंगे कि वह रोगी को होने वाली परेशानियों को कम कर सकें।
सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि एक सप्ताह तक सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों व स्टाफ की सुरक्षा की महत्ता पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां होंगी। सप्ताह के दौरान समस्त चिकित्सा संस्थानों पर स्टाफ को मरीजों की सुरक्षा संबंधी शपथ भी दिलाई जाएगी। मरीज की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर स्टाफ में जागरूकता विकसित की जाएगी। इस दौरान उप चिकित्सा अधिकारी डॉ. गिन्नी लांबा, डॉ. संदीप लठवाल, रेजिडेंट्स चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश सिंघल, फिजिशियन डॉ. शैलेंद्र राणा, नवीन दहिया आदि मौजूद रहे।