फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Players selected on the basis of trials, will show their strength in the Olympic Games

Sonipat News: ट्रायल के आधार पर खिलाड़ी चयनित, ओलंपिक खेलों में दिखाएंगे दम

Sat, 11 Oct 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 11 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Players selected on the basis of trials, will show their strength in the Olympic Games
फोटो :27: सोनीपत के खरखौदा स्थित प्रताप स्कूल में पहलवानों के साथ प्रशिक्षक ओमप्रकाश दहिया। स्र
खरखौदा। हरियाणा ओलंपिक खेलों के लिए जिले की कुश्ती टीम का चयन प्रताप स्कूल में ट्रायल के आधार पर किया गया। भारवर्ग में पहलवान सुशांत, अंशिका व सन्नी का चयन किया गया। प्रतियोगिता 2 नवंबर से शुरू होगी। चयनित पहलवानों को अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक ओम प्रकाश दहिया ने बधाई दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रताप स्कूल, खरखौदा में ट्रायल लिए गए। सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक पहलवानों के भार किए गए। उसके बाद ट्रायल प्रक्रिया शुरू हुई। राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता भारतीय खेल प्राधिकरण सोनीपत केंद्र में आयोजित की जाएगी। हरियाणा ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले सभी पात्र खिलाड़ी राज्य खेल नीति के मानदंडों के अनुसार हरियाणा सरकार की तरफ से ग्रेडेशन के पात्र होंगे।
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों का हुआ चयन

फ्रीस्टाइल : 57 किलो में सन्नी, 61 में दीपांशु, 65 में कार्तिक, 70 में सावन, 74 में प्रवीन, 79 में रवि, 86 में सचिन, 92 में हिमांशु, 97 में आर्यन व 125 किलो में प्रमित का चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीको-रोमन : 55 किलो में सुशांत, 60 में सागर, 63 में सावन, 67 में आर्यन, 72 में अक्षय, 77 में अभिषेक, 82 में जतिन, 87 में सागर , 97 में अमित व 130 किग्रा में अर्जुन का चयन हुआ।


महिला वर्ग : 50 किलोग्राम में अंशिका, 53 किलो अंजू, 55 में मंजीत, 57 में प्रगति, 59 में हिमांशी, 62 में नीतू, 65 में आशू, 68 में अंतिम, 72 में आशू रानी व 76 किग्रा में रीना का चयन हुआ।

फोटो :27: सोनीपत के खरखौदा स्थित प्रताप स्कूल में पहलवानों के साथ प्रशिक्षक ओमप्रकाश दहिया। स्र

फोटो :27: सोनीपत के खरखौदा स्थित प्रताप स्कूल में पहलवानों के साथ प्रशिक्षक ओमप्रकाश दहिया। स्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed