{"_id":"6afb44c73cc8e2c2d40ab2f7","slug":"pipeline-stuck-in-red-tape-for-sonipat-news-c-199-1-sroh1009-163825-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 10 साल से फाइलों में अटकी पाइपलाइन, आधी आबादी को नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 10 साल से फाइलों में अटकी पाइपलाइन, आधी आबादी को नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी
विज्ञापन
16जेएनडी07- पेयजल पाइपलाइन बिछाने की मांग को लेकर रोष जतातीं शाहपुर गांव की महिलाएं। स्रोत: ग्
जींद। गांव शाहपुर में पेयजल सुविधा के विस्तार का मामला पिछले 10 वर्षों से सरकारी फाइलों में उलझा हुआ है। गांव की आधी से अधिक आबादी को आज भी पर्याप्त पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। गलियों में पाइपलाइन बिछाने की मांग को लेकर ग्रामीण लगातार जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन एक दशक बीतने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
हर बार अधिकारियों की ओर से एस्टीमेट पंचकूला निदेशालय भेजने की बात कहकर ग्रामीणों को इंतजार करने के लिए कहा जा रहा है। गांव के सरपंच जयपाल के अनुसार यह समस्या उनके कार्यकाल से पहले की है। पूर्व सरपंच भी पाइपलाइन बिछवाने के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने मांग उठा चुके हैं।
पिछले करीब 10 वर्षों से अधिकारियों का एक ही जवाब मिल रहा है कि गलियों में पाइपलाइन बिछाने का एस्टीमेट तैयार कर पंचकूला स्थित निदेशालय भेज दिया गया है। इसके बावजूद न तो एस्टीमेट मंजूर हुआ और न ही निर्माण कार्य शुरू हो पाया।
विज्ञापन
नतीजतन गांव की बड़ी आबादी को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। सरपंच ने कहा कि बार-बार मांग उठाने के बाद भी समाधान नहीं होना ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा रहा है। यदि अब भी पाइपलाइन बिछाने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया तो गांव के लोगों को एकजुट कर आंदोलन संबंधी बड़ा फैसला लिया जाएगा।
गांव की गलियों में पाइपलाइन बिछाने के लिए एस्टीमेट बनाकर पंचकूला स्थित निदेशालय भेजा हुआ है। वहां से मंजूरी मिलते ही काम शुरू करवा दिया जाएगा। इस संबंध में सरपंच से बातचीत हो चुकी है।
-- रोहित जेई, जलापूर्ति विभाग