{"_id":"621a868fef75d9484f795856","slug":"phc-started-in-olympian-s-village-nahari-s-chaupal-sonipat-news-rtk6396025148","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपियन के गांव नाहरी की चौपाल में शुरू हुई पीएचसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपियन के गांव नाहरी की चौपाल में शुरू हुई पीएचसी
विज्ञापन
गांव नाहरी में पीएचसी के शुभारंभ पर फीता काटते सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपियन के गांव नाहरी की चौपाल में शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की शुरुआत हुई। पीएचसी के शुभारंभ पर ग्रामीणों ने हवन किया और आहुति दी। साथ ही सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने पीएचसी के शुभारंभ पर फीता काटा। उन्होंने कहा कि मुख्यालय की ओर से दो चिकित्सक, एक डेंटल सर्जन समेत 13 कर्मियों की नियुक्ति करने की मंजूरी मिल चुकी है। अभी विभाग को मुख्यालय से नए चिकित्सक व डेंटल सर्जन नहीं मिले हैं। नए चिकित्सकों की नियुक्ति न होने तक पीएचसी में डेपुटेशन पर चिकित्सक लगा दिया जाएगा।
टोक्यो ओलंपिक में पहलवान रवि दहिया ने रजत पदक जीता था। इसके बाद गांव नाहरी में 18 अगस्त 2021 को हुए ओलंपियन रवि दहिया के स्वागत समारोह के दौरान सीएम मनोहर लाल ने पीएचसी बनाने की घोषणा की थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएम घोषणा को पूरा करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की शुरुआत कर दी गई है।
सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि पीएचसी में दो चिकित्सक, एक डेंटल सर्जन समेत 13 कर्मियों की नियुक्ति की मंजूरी मिल चुकी है। पीएचसी में दो मेडिकल ऑफिसर, एक डेंटल सर्जन, एक फार्मासिस्ट, दो स्टाफ नर्स, एक लैब तकनीशियन, दो एमपीएचडब्ल्यू व तीन आउटसोर्स चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की नियुक्ति होगी। फिलहाल ग्रामीणों की सुविधा के लिए डेपुटेशन पर चिकित्सक भेजा जाएगा, इसको लेकर जल्द डेपुटेशन के ऑर्डर जारी कर दिए जाएंगे। पीएचसी में चिकित्सक की नियुक्ति होने से लोगों को इलाज कराने के लिए गांव से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इस दौरान उप सिविल सर्जन डॉ. गीता दहिया, सेवानिवृत्त एसएमओ डॉ. जितेंद्र, ओलंपियन के पिता राकेश दहिया, पदम दहिया, रविंद्र, सुनील, ब्लॉक समिति की निवर्तमान सदस्य सुकेश रानी, महेश, नीरज दहिया, विक्रम दहिया, साहब सिंह, सतबीर सिंह, रामस्वरूप आर्य, देवानंद दहिया समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।