फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   person attacked with sharp weapon in money translation

पैसों के लेनदेन में व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
person attacked with sharp weapon in money translation
सोनीपत। गांव थाना खुर्द निवासी व्यक्ति ने पैसों के लेन-देन को लेकर उस पर तेजधार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। घायल को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।   गांव थाना खुर्द निवासी राकेश का कहना है कि शनिवार रात डेढ़ बजे उसके घर के बाहर किसी ने आवाज दी तो उसने जाकर दरवाजा खोला। बाहर गांव के ही दो युवक खड़े थे। जिनसे उसका पहले से पैसों का लेन-देन था। जिसमें से एक ने उसे बाहर बुला लिया। बाहर जाने के बाद युवकों ने उससे उधार दिए हुए पैसों की मांग की, जिस पर उसने कहा कि अभी पैसे नहीं है। उसके इतना कहते ही दोनों गाली-गलौच करने लगे उसे पकडक़र तेजधार हथियार से सिर पर वार कर दिया। जिससे वह जमीन पर गिर गया। उसकी पत्नी ने घटना को देखकर शोर मचा दिया। जिस पर आरोपी फरार हो गए। उसे हास्पिटल में भर्ती करवाया। जहां से गभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed