फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   People started paying property tax as soon as they got exemption, deposited 12 and a half lakh in 13 days

छूट मिलते ही प्रॉपर्टी टैक्स भरने लगे लोग, 13 दिन में साढ़े 12 लाख जमा

Sat, 05 Feb 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
People started paying property tax as soon as they got exemption, deposited 12 and a half lakh in 13 days
नप कार्यालय में प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराता व्यक्ति। संवाद - फोटो : Sonipat
नगर निकाय विभाग की तरफ से प्रॉपर्टी टैक्स में छूट देते ही लोगों ने इसका लाभ उठाना शुरू कर दिया है। यही वजह है कि 13 दिन में नप कार्यालय में बतौर प्रॉपर्टी टैक्स के साढ़े 12 लाख रुपये लोगों ने जमा करा दिए हैं। ऐसे में अधिकारियों को अबकी बार प्रॉपर्टी टैक्स की राशि पहले से अधिक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नप के अंतर्गत गोहाना शहर में करीब 34 हजार प्रॉपर्टी शामिल हैं। इनसे नप की तरफ से हर वर्ष करीब 1.18 करोड़ का प्रॉपर्टी टैक्स वसूलता है। इसके बावजूद शहरवासी प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराते। हालात यह हैं कि नप को वर्ष 2010-11 से लेकर अब तक शहरवासियों से एरियर समेत करीब 10 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स वसूलना है। इनमें से 383 उपभोक्ता तो ऐसे हैं, जो लंबे समय से टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। इन पर नप का करीब दो करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। ऐसे में जनवरी में नगर निकाय विभाग ने वर्ष 2010-11 से लेकर 2020-21 तक प्रॉपर्टी मालिकों को बगैर टैक्स जमा कराने की छूट दी है। इसका लोगों ने फायदा उठाना भी शुरू कर दिया है, जिससे नप कार्यालय में 13 दिन में करीब साढ़े 12 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स के जमा हुए हैं।
विज्ञापन

वर्जन
विभाग की तरफ से बिना ब्याज बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने की 31 मार्च तक की छूट दी है। इस छूट का शहरवासियों को फायदा उठाना चाहिए। इसके तहत लोग टैक्स जमा भी करा रहे हैं। नप की तरफ से भी शहरवासियों को टैक्स जमा कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश वर्मा, ईओ, नप गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed