फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   People's demonstration against the mobile tower on the roof

घर की छत पर मोबाइल टावर लगाए जाने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

Wed, 31 Aug 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
People's demonstration against the mobile tower on the roof
सोनीपत। शांति विहार में घर की छत पर मोबाइल टावर लगाए जाने के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों ने शिकायत नगर निगम के अधिकारियों को भी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनकी मांग है कि कॉलोनी से मोबाइल टावर जल्द हटाया जाए, जिससे निकलने वाली रेडिएशन से होने वाली बीमारियों से बच सकेें।
विज्ञापन

रोहित, बजरंग, कमलेश, सरोज, सतवंती, रेनू, मोनिका, संतोष व पलक आदि का कहना है कि प्रॉपर्टी मालिक ने अपने घर की छत पर मोबाइल टावर लगवाया है। इतना ही नहीं उन्होंने रात के समय यह टावर लगवाया है। जब क्षेत्रवासियों ने सुबह मोबाइल टावर लगा दिखाई दिया तो उन्होंने संबंधित विभाग से शिकायत की। निगम अधिकारियों ने जांच करने का आश्वासन तो दिया है, लेकिन दोपहर बाद तक कोई नहीं पहुंचा है। जिसके कारण क्षेत्र के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना है कि निगम अधिकारियों की ओर से लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कॉलोनी से मोबाइल टावर नहीं हटाया गया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed