फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Patwaris and lawmen extended the strike till January 19, loss of revenue of Rs 17 crore daily

Sonipat News: पटवारियों व कानूनगो ने हड़ताल 19 जनवरी तक बढ़ाई, रोजाना 17 करोड़ के राजस्व का नुकसान

Tue, 16 Jan 2024 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 16 Jan 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Patwaris and lawmen extended the strike till January 19, loss of revenue of Rs 17 crore daily
लघु सचिवालय परिसर में हड़ताल के दौरान धरनास्थल पर मौजूद पटवारी व कानूनगो। संवाद
सोनीपत। पटवारियों व कानूनगो ने सरकार से वार्ता न होने के चलते अपनी हड़ताल 19 जनवरी तक बढ़ाई है। हड़ताल के चलते रोजाना 17 करोड़ के राजस्व का नुकसान हो रहा है। 5500 से ज्यादा इंतकाल लंबित होने से लोग पटवारियों व तहसील कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी तरह से ठप पड़ी है। मंगलवार को तहसील परिसरों में कन्वेंस डीड व ट्रांसफर डीड की 50 रजिस्ट्री हो सकी। हड़ताल से पहले करीब 300 रजिस्ट्री हो जाती थी।
विज्ञापन

दि रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर जिले में 79 पटवारी व 20 कानूनगो हड़ताल पर हैं। जिसकी वजह से राजस्व विभाग के काम प्रभावित हो रहे हैं। जिला प्रधान सन्नी दहिया ने बताया कि लघु सचिवालय में 3 जनवरी से सभी पटवारी व कानूनगो धरने पर बैठे हुए हैं। सरकार की ओर से पे-ग्रेड बढ़वाने समेत अन्य मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस मामले में सरकार से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। ऐसे में एसोसिएशन की ओर से अपनी हड़ताल लगातार बढ़ानी पड़ रही है। राज्य कार्यकारिणी के आदेश पर 19 जनवरी तक हड़ताल बढ़ाई गई। अनदेखी के चलते सरकार को करोड़ों के राजस्व का घाटा झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रजिस्ट्री प्रक्रिया जारी, 46 हजार फाइलें अटकी

कानूनगो व पटवारियों की हड़ताल के चलते तहसील परिसरों में रजिस्ट्री प्रक्रिया जारी रही। रजिस्ट्री प्रक्रिया पर काफी असर पड़ गया है। पहले रोजाना 300 रजिस्ट्री हो जाती थी और अब इनकी संख्या 50 रह गई है। जमीन की फर्द पर पटवारियों की ओर से हस्ताक्षर नहीं किए जा रहे। पटवारी के हस्ताक्षर सहित फर्द रजिस्ट्री के लिए एक सप्ताह तक वैध होती है। हड़ताल के चलते ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की रजिस्ट्री रूक गई। जिसके चलते मंगलवार को कन्वेंस डीड व ट्रांसफर डीड की 50 रजिस्ट्री हो सकी। राजस्व विभाग में करीब 46 हजार फाइलें लंबित है। इंतकाल, फर्द, वसीयतनामा, नक्शे, जाति, आय, रिहायशी व अन्य तरह के प्रमाणपत्र नहीं बन पाए। इसके अलावा जमीन पैमाइश, भूमि रिकॉर्ड, फसलों का सत्यापन आदि के कार्य नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील रजिस्ट्री हुई

सोनीपत 32

खरखौदा 1

गोहाना 12

गन्नौर 5

राई ---

खानपुर कलां ---

वर्जन

पटवारियों व कानूनगो की हड़ताल के चलते राजस्व संबंधी काम रुक जाते हैं और लोगों को परेशानी होती है। उनकी हड़ताल को लेकर जल्दी ही कोई रास्ता निकाला जाएगा। -मूलचंद शर्मा, परिवहन मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed