{"_id":"68c48561bf347f8e4d010638","slug":"patwari-will-sit-in-the-office-till-one-oclock-then-he-will-go-to-the-field-sonipat-news-c-197-1-snp1003-142150-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एक बजे तक दफ्तर में बैठेंगे, फिर फील्ड में जाएंगे पटवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एक बजे तक दफ्तर में बैठेंगे, फिर फील्ड में जाएंगे पटवारी
Sat, 13 Sep 2025 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर ने राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने वाले पटवारियों को चेताया है। पटवारियों के सीट पर मौजूद नहीं रहने की शिकाय पर एसडीएम ने पटवारी को निर्देश दिया है कि वे दोपहर 1 बजे तक दफ्तर में बैठेंगे और इसके बाद फील्ड में जाएंगे।
उन्होंने कानूनगो व गिरदावरों से कहा कि किसानों की खराब फसल की रिपोर्ट जल्द दें। कहा कि कोई भी पटवारी छुट्टी लेगा तो उन्हें पहले स्वीकृत कराना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्री के एक सप्ताह के भीतर इंतकाल दर्ज होना चाहिए।
कानूनगो को सुपरवाइजर बनाकर पटवारियों की कार्यप्रणाली पर निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर पटवारी की रिपोर्ट गिरदावर की तरफ से प्रस्तुत की जाएगी। उन्होंने आदेश दिए कि पटवारी शनिवार व रविवार को भी कार्यालय में उपस्थित रहकर अपने लंबित कार्य पूरा करेंगे।
विज्ञापन
साथ ही एसडीएम ने कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर के दौरान लंबित शिकायतों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत निवारण करने के निर्देश दिए। बैठक में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुरेंद्र कुमार, एसडीओ आशीष कुमार, नगरपालिका सचिव पंकज जून भी मौजूद रहे।