{"_id":"66def6f9461e9340db085b2c","slug":"patients-were-given-information-about-nutritious-diet-sonipat-news-c-197-1-snp1003-124278-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मरीजों को पौष्टिक आहार के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मरीजों को पौष्टिक आहार के बारे में दी जानकारी
Mon, 09 Sep 2024 06:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा। पोषण माह के तहत उपमंडल सामान्य अस्पताल में साेमवार को आयुष विभाग की तरफ से जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। मरीजों को पौष्टिक आहार के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को खासतौर पर गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किशोरों को कुपोषण से बचाने और संतुलित आहार के महत्व को समझाना रहा।
डाॅ. सुशील कुमार व डाॅ. जयदीप सिवाच ने गर्भवती को पोषण संबंधी सलाह दी, जिससे वह खुद और उनके बच्चे स्वस्थ रहें। साथ ही बच्चों व किशोरों में कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए आवश्यक पोषक तत्वों पर जोर दिया। उन्हें पोषण किट और औषधियों का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि देश को कुपोषण मुक्त बनाना और हर घर तक पोषण की सुविधा पहुंचाना है। पोषण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं और समाज के कमजोर वर्गों को पोषण सेवाओं से जोड़ें। कार्यक्रम में सतीश, सुनील खोखर, सुमन, नीलम व अमन मौजूद रहे।