फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Partition Horror Memorial Day: Cooperative Minister and State President honored 86 families

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस : सहकारिता मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष ने 86 परिवारों को किया सम्मानित

Mon, 11 Aug 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 11 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Partition Horror Memorial Day: Cooperative Minister and State President honored 86 families
फोटो 03: सोनीपत के गोहाना के पास सामुदायिक भवन, सेक्टर 7 में मनाए गए विभाजन विभीषिका स्मृति दिव - फोटो : मुठाभेड़ में गोली लगने से घायल तस्कर को ले जाती पुलिस।
गोहाना। भारतीय जनता पार्टी, पंचनद ट्रस्ट, पंजाबी समाज के तत्वावधान में सामुदायिक भवन सेक्टर 7 में चतुर्थ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने विभाजन विभीषिका को झेलने वाले 86 परिवारों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि 79वें आजादी वर्ष में हर भारतीय जश्न के साथ प्रताड़ना, असहनीय दर्द का साक्षी बना था। इस ऐतिहासिक स्मरण व आत्ममंथन के समय को करोड़ों भारतीय ने अपनी आत्मा पर जिया है। संघर्ष, बलिदान और आंसुओं से भरी विभाजन विभीषिका की महागाथा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 14 अगस्त को फरीदाबाद में राज्यस्तरीय आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भारत विभाजन की त्रासदी को शब्दों में समेटना कठिन है। ऐतिहासिक त्रासदी पीड़ा को लाखों पीड़ितों ने झेला, जबकि सरकारों ने उनके योगदान को भुलाने की कोशिश की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभाजन विभीषिका व इसके पीड़ितों को सम्मान देने की परंपरा शुरू की। जल्द भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व समाज के लोगों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री से पंजाबी समाज के लिए सामुदायिक केंद्र निर्माण व पंचनद चौक स्थापित करवाने की मांग रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी त्रासदी भारत-पाकिस्तान बंटवारा था, जिसमें 10 लाख माताएं, बहनें, बच्चों की कुर्बानी हुई। इतना दर्द झेलने के बाद भारत आए इन परिवारों ने मेहनत से देश के विकास में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित किया है। उन्होंने सोमवार को भाजपा की ओर से आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा में भी आमजन को अधिक संख्या में भागीदारी करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महंत बाबा कमल पुरी महाराज, गोहाना प्रभारी डॉ. किरण कलकल, वरिष्ठ नेता प्रदीप सांगवान, गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, सोनीपत जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, नगर परिषद चेयरपर्सन रजनी विरमानी, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. धर्मबीर नांदल, पंचनद के युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र गेरा, जिला संयोजक इंद्रजीत विरमानी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed