फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   parents alleged inlaws murdered thier daughter for dowry

Sonipat News: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, गले में लगा मिला फंदा

Mon, 05 Dec 2022 07:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 07:20 PM IST
विज्ञापन
parents alleged inlaws murdered thier daughter for dowry
सोनीपत। सेक्टर-7 स्थित घर के अंदर विवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। विवाहिता के गले में फंदा लगा है और उनका शव खिड़की के पास से बरामद हुआ है। पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच कराने के साथ ही सामान्य अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने विवाहिता के पिता के बयान पर पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि विवाहिता से कार की मांग की जा रही थी। बेटा होने के बाद भी उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव बजाना कलां निवासी राजबीर ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी इंदु (23) की शादी तीन साल पहले मूलरूप से कुमासपुर फिलहाल सेक्टर-7 निवासी अभिषेक के साथ की थी। रविवार रात को उन्हें बेटी के घर में फंदा लगाने की सूचना। वह मौके पर पहुंचे तो उनकी बेटी का शव खिड़की के पास था। उसके गले में फंदा लगा था और शव जमीन पर बैठी हुई अवस्था में था। राजबीर ने आरोप लगाया कि इंदु के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या की है। वह शुरुआत से ही कार की मांग को लेकर उसकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने राजबीर के बयान पर विवाहिता के पति अभिषेक, ससुर प्रेमचंद व सास कौशल्या के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराया है। चाचा का आरोप, आत्महत्या दिखाने का किया प्रयास
विज्ञापन

इंदु के चाचा सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उसकी हत्या करने के बाद शव को फर्श पर बैठी हालत में रखकर गले में चुनरी डाल उसे खिड़की से बांध दिया। जिससे इसे आत्महत्या का रूप दिया जा जा सके। ससुराल पक्ष के लोग भतीजी को प्रताड़ित कर रहे थे। यहां तक की रोटी खाने पर भी उलाहना देते थे कि ज्यादा रोटी खाती है। साथ ही उस पर नौकरी करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। घर वालों से बेटी को बातचीत नहीं करने देते थे। डेढ़ साल के मासूम के सिर से उठा मां का साया इंदु की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। शादी के बाद उन्होंने बेटे को जन्म दिया। मायके वालों का आरोप है कि उसके बाद भी प्रताड़ना कम नहीं हुई। अब बेटी की दहेज के लिए हत्या कर दी। जिससे उसके डेढ़ साल के बेटे के सिर से मां का साया उठ गया है। मायके वालों ने किया अंतिम संस्कार विवाहिता इंदु का अंतिम संस्कार मायके वालों ने किया है। उनका कहना है कि ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति नहीं आया। उन्होंने बेटी के शव का अंतिम संस्कार सोनीपत स्थित शमशान घाट में किया है। उनके परिवार के कई सदस्य सोनीपत में रहते हैं। उनका सोनीपत में भी एक घर है। जहां शव को ले जाया गया था। उसके बाद सोनीपत शहर के ही श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया। विवाहिता के गले पर फंदा लगा मिला था। विवाहिता के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। जिसमें मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में गहनता से जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संदीप कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed