फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Panchayat Minister to attend yoga event today; marathon to be held on the 15th.

Sonipat News: योग कार्यक्रम में आज आएंगे पंचायत मंत्री, 15 को होगी मैराथन

Fri, 12 Jun 2026 01:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Minister to attend yoga event today; marathon to be held on the 15th.
सोनीपत। 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। 21 जून को जिले में जनभागीदारी के साथ योग दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत जिला मुख्यालय के साथ सभी ब्लॉक स्तरों पर योग कार्यक्रम आयोजित होंगे। योग के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा ने लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भाग लेंगे।
विज्ञापन

योग दिवस के तहत 12 जून को भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर में योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार शिरकत करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। 15 जून को जिले में योग मैराथन भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने जिलावासियों से हर घर योग-हर दिन योग अभियान के तहत अधिक से अधिक पंजीकरण कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed