{"_id":"a9b1eac6051f1d11d7e60bd561b6d61c","slug":"panchayat-chunav-hindi-news-74","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला परिषद की 23 और ब्लाक समितियों के 184 वार्डों की चौधर का फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला परिषद की 23 और ब्लाक समितियों के 184 वार्डों की चौधर का फैसला आज
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Thu, 28 Jan 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रहे सोनीपत जिले की जिला परिषद के 136 और ब्लॉक समितियों के 184 वार्डों की चौधर का फैसला आज हो जाएगा। सुबह 10 बजे तक जिला परिषद के सभी परिणाम आ जाएंगे, जबकि ब्लॉक समितियों के परिणाम दोपरह 12 बजे तक आने की संभावना है। आठ जगह ब्लॉक स्तर पर मतों की गिनती होगी। खुद डीसी राजीव रत्न ने बुधवार को मतगणना केंद्रों पर जाकर निरीक्षण किया।
नेताओं की परिणाम पर कड़ी नजर, बसपा के हाथी की परीक्षा
जिला परिषद चुनाव परिणाम पर भाजपा, कांग्रेस और इनेलो नेताओं की जहां अंदर खाते नजर है, वहीं बसपा तो तीन वार्डों में अपने चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतरी है। इनेलो नेत्री अनीता खांडा, जाट आरक्षण संघर्ष समिति के नेता अशोक मदीना, लोक गायक विकास शर्मा की भाभी रेखा, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष जयपाल बुटाना, इनेलो युवा नेता विकास नरवाल, भाजपा युवा नेता सतीश जाले, और संजय बड़वासनिया, अरुण कौशिक सहित 136 प्रत्याशियों की आज हार-जीत का फैसला होगा।