फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Panchayat and MLA gave assurance regarding waiver of house tax of villages included in the Municipal Corporation.

Sonipat News: नगर निगम में शामिल गांवों के गृहकर माफ कराने को लेकर पंचायत, विधायक ने दिया आश्वासन

Mon, 16 Feb 2026 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 16 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Panchayat and MLA gave assurance regarding waiver of house tax of villages included in the Municipal Corporation.
फोटो : सोनीपत के गांव फाजिलपुर में हुई नगर निगम सर्व टैक्स विरोध समिति की पंचायत में बोलते विधा
सोनीपत। नगर निगम में शामिल गांवों का गृहकर माफ कराने की मांग फिर से जोर पकड़ने लगी है। गांव फाजिलपुर के शिव मंदिर में रविवार को नगर निगम सर्व टैक्स विरोध समिति की पंचायत हुई। इसमें नगर निगम में शामिल 13 गांव के प्रतिनिधि शामिल हुए और आंदोलन तेज करने की बात कही।
विज्ञापन

पंचायत में विधायक निखिल मदान ने आश्वासन दिया कि उनके मेयर रहते हुए नगर निगम हाउस की बैठक में निगम में शामिल गांवों का गृहकर माफ कराने का प्रस्ताव पास कराया था। अब वह विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाएंगे।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष महासिंह नंबरदार ने बताया कि जब सोनीपत नगर निगम बनाया गया था तब 13 गांव राठधना, लिवान, जाट जोशी, लिवासपुर, रायपुर, शाहपुर तुर्क, गढ़ शहजानपुर, फाजिलपुर, कालूपुर, जगदीशपुर, देवड़ू, राई, रेवली कुछ शर्तों के आधार पर शामिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनमें से एक शर्त यह भी थी कि निगम में शामिल किए जा रहे गांवों में रह रहे प्रॉपर्टी मालिकों से गृहकर नहीं लिया जाएगा। सरकार के आदेश पर हर साल गृहकर के नोटिस भेजे जा रहे हैं जो ग्रामीणों के साथ अन्याय है। इस अन्याय को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पंचायत का मुख्य एजेंडा गांवों का गृहकर माफ करवाने के लिए सरकार से सार्वजनिक नोटिफिकेशन जारी करवाना रहा। इस उद्देश्य की पूर्ति व नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों की समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए समिति का विस्तार करने का निर्णय लिया गया।
पंचायत में कई समितियों का गठन किया गया। इनमें एक सभा आयोजन समिति का गठन किया गया जिसका उद्देश्य भविष्य में आयोजित की जाने वाली सभाओं के बारे में योजना बनाना होगा। इसके अलावा संपर्क समिति, सूचना समिति का गठन किया गया।
समिति में शामिल होने वाली लोगों को जिम्मेदारियां देने की घोषणा अगली पंचायत में की जाएगी। अध्यक्ष महासिंह ने बताया कि गांवों के प्रॉपर्टी मालिकों का गृहकर माफ करवाने, गांवों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए समिति का विस्तार करना आवश्यक है।

विधायक निखिल मदान ने पंचायत में दिया लोगों को आश्वासन
विधायक निखिल मदान ने पंचायत में गृहकर माफी के लिए जल्द मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से समय लेकर बैठक करवाने व मांगों का स्थाई समाधान करवाने का आश्वासन दिया। बताया कि नगर निगम हाउस की बैठक में वह अपने मेयर कार्यकाल में पहले ही प्रस्ताव पास कर चुके हैं। इस मुद्दे के समाधान के लिए विधानसभा में भी आवाज उठाई थी। वह विधानसभा सत्र में फिर से इस मुद्दे के स्थायी समाधान की मांग रखेंगे। पंचायत में रोहताश राणा, राजकुमार राणा, सतीश सरोहा, महेंद्र सरोहा, जिले सिंह सरोहा, पवन खत्री, सुरेंद्र खत्री, चांदरूप, राजेंद्र दास, ओमप्रकाश हुड्डा, धर्मवीर सरोहा, सुभाष पंडित, जयभगवान राणा, नफे सिंह हुड्डा, अधिवक्ता जयवीर हुड्डा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed