फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Paddy procurement remained suspended for the second consecutive day at the grain marke

Sonipat News: अनाज मंडी में दूसरे दिन बंद रही धान की खरीद, करीब 30 हजार बैग का हुआ उठान

Sat, 31 Oct 2026 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement remained suspended for the second consecutive day at the grain marke
बारिश के चलते हैं फसल में बढ़ी हुई है नमी की मात्रा, नमी सुखाने के लिए मंडी परिसर में फैलाई फसल
विज्ञापन

फोटो 12
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। क्षेत्र में वीरवार को हुई बारिश के कारण दूसरे दिन शुक्रवार को भी नई अनाज मंडी में धान की खरीद का कार्य प्रभावित रहा। व्यापारियों ने केवल शेड के नीचे रखी हुई फसल की ही खरीद की। खरीद का कार्य धीमा होने के चलते एजेंसी ने फसल का उठान करवाया। एजेंसी ने मंडी परिसर से करीब 30 हजार बैग का उठान किया गया।
क्षेत्र में वीरवार को दिनभर बारिश हुई थी। बारिश के कारण खेतों में धान की कटाई और अनाज मंडी में खरीद का कार्य बाधित हो गया। वीरवार को बारिश के चलते धान की खरीद नहीं हुई। वहीं शुक्रवार को भी नमी अधिक होने के चलते खरीद का कार्य प्रभावित रहा। बारिश में भीगने से फसल में नमी की मात्रा बढ़ी हुई है। शुक्रवार को आढ़तियों ने फसल को सुखाने के लिए परिसर में फैला दिया। कटाई का कार्य रूका होने के कारण अनाज मंडी में फसल की आवक भी नाममात्र ही रही, जिसके चलते एजेंसी को दिन के समय फसल के उठान का समय मिल गया। एजेंसी ने दिन के समय 30 हजार बैग का उठान करवाया। फसल के उठान का कार्य रात के समय भी चलेगा, जिससे किसानों को शनिवार को फसल उतारने के लिए पर्याप्त स्थान मिल जाएगा।
विज्ञापन

अनाज मंडी से 73342 क्विंटल धान का उठान होना बाकी
अनाज मंडी में अब तक 725421 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। इसमें 96396 क्विंटल पीआर, 540259 क्विंटल 1509 तथा 110234 क्विंटल 1121 धान शामिल है। अनाज मंडी से खरीद के बाद 73342 क्विंटल धान का उठान होना बाकी है। इसमें 44956 क्विंटल पीआर, 5691 क्विंटल 1509 तथा 22695 क्विंटल 1121 किस्म का धान शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के कारण खरीद का कार्य प्रभावित हुआ है। खरीद कम होने के चलते एजेंसियों ने उठान करवाने के निर्देश दिए हुए हैं, ताकि किसानों को मंडी परिसर में फसल उतारने के लिए पर्याप्त स्थान मिल सके।
सविता जैन, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed