फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Paddy arrival intensified, price dropped by Rs 100 per quintal for two days

धान की आवक हुई तेज, दो दिन से 100 रुपये प्रति क्विंटल दाम गिरा

Sat, 05 Nov 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Paddy arrival intensified, price dropped by Rs 100 per quintal for two days
खरखौदा अनाज मंडी में धान की खरीद कराते आढ़ती। संवाद - फोटो : Sonipat
रोहतक रोड स्थित अनाज मंडी में धान की आवक बढ़ने के साथ किसानों को सीधा झटका लगा है। प्रति क्विंटल 100 रुपये का नुकसान किसानों को हो रहा है, लेकिन मजबूरी में उनको बेचना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि पहले जहां बारिश से उनको नुकसान उठाना पड़ा था, वहीं अब भाव कम मिलने से नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

खरखौदा अनाज मंडी में धान की आवक एकदम बढ़ गई है। ऐसे में न केवल किसानों को अपना धान बेचने में परेशानी हो रही है, बल्कि भाव भी कम मिल रहा है। इससे उनको आर्थिक नुकसान हो रहा है। अनाज मंडी में ज्यादातर 1121, 1718, सरबती व 1509 किस्म का धान आता है। चार दिन पहले 1121 किस्म का धान 4200 रुपये, 1509 किस्म का धान 3500 रुपये और 1718 किस्म व सरबती धान 3850 रुपये बिक रहा था। बुधवार को अनाज मंडी में धान की आवक व खरीद बंद रही। वीरवार व शुक्रवार को धान की आवक व खरीद दोबारा शुरू हुई तो किसानों को मंडी में धान का भाव पहले से 100 रुपये प्रति क्विंटल कम मिल रहा है। जिससे किसानों को परेशानी ज्यादा बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि उनकी मजबूरी है कि धान को मंडी में लेकर आने के बाद उसे बेचना ही पड़ता है। संसाधनों की कमी के कारण किसान फसल का भंडारण करने की स्थिति में नहीं होते। ऐसे में उनकी मजबूरी का फायदा व्यापारी उठा रहे हैं और हर किस्म के धान पर अब किसान को 100 रुपये प्रति क्विंटल कम दाम दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed