फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   oxygen bag with 500 plants, dc started

500 पौधों के साथ प्रदेश का 14वां ऑक्सीजन बाग लगाया, डीसी ने किया शुभारंभ

Mon, 19 Jul 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
oxygen bag with 500 plants, dc started
सोनीपत। पर्यावरण संरक्षण के लिए डीसी ललित सिवाच ने गांव उल्देपुर में पौधारोपण कर प्रदेश के 14वें ऑक्सीजन बाग का शुभारंभ किया। पर्यावरण मित्र मंडली के संयोजक देवेंद्र सूरा व उनकी टीम की ओर से पांच एकड़ भूमि पर ऑक्सीजन बाग में 30 से अधिक प्रजातियों के 500 पौधे लगाए गए हैं। यह प्रदेश का 14वां व जिले का 12वां ऑक्सीजन बाग है। डीसी ललित सिवाच ने युवाओं को अधिक से अधिक ऑक्सीजन बाग लगाने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

डीसी ललित सिवाच ने कहा कि मनुष्य ने अपने विकास के लिए विज्ञान का रास्ता अपनाया है। वह अपना तो विकास कर रहा है लेकिन प्रकृति को कहीं न कहीं नुकसान पहुंचा रहा है। जिससे आने वाली पीढ़ियों के भविष्य पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। इसलिए हमें आज ही संभलना होगा और पर्यावरण संरक्षण के अभियान में दिन-रात कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय जो लोगों को ऑक्सीजन की किल्लत से जो अपनी जान गंवानी पड़ी। मनुष्य ने पेड़-पौधों को काटना शुरू कर दिया, जिससे ऑक्सीजन की कमी हो गई। हम पौधरोपण कर पक्षियों की विलुप्त हो रही प्रजातियों को भी बचा सकते हैं।
विज्ञापन

डीसी ललित सिवाच ने कहा कि ट्री मैन देवेंद्र सूरा व उनकी पर्यावरण मित्र मंडी टीम पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जो सराहनीय कार्य कर रही है, वह अपने आप में लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करने के साथ जन आंदोलन का रूप ले रहा है। ट्रीमैन सूरा ने कहा कि ऑक्सीजन बाग में समय-समय पर उन पौधों की देखभाल करनी चाहिए, ताकि वे बड़े होकर हमें और भावी पीढ़ियों को जीने के लिए ऑक्सीजन व फल दे सकें। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस दौरान एसडीएम शशि वसुंधरा, बीडीपीओ मनीष मलिक, निवर्तमान सरपंच आनंद, परिमल कुमार, रेवाड़ी से पर्यावरण मित्र राजकुमार, चरखी दादरी से पर्यावरण मित्र अजेश, पर्यावरण मित्र भलिया देवी, पवन, प्रशांत, मोहित, पवित्र, पंकज, विक्की, संदीप, अनिल, राहुल नैन, पवन दहिया, योगेश, अजय, सुनील, रोहित, विजय, अमित, संजय, कृष्ण, यजुवेंद्र, जितेंद्र, डॉ. संदीप, संदीप पहलवान, सोनू, प्रवीण, मनीष सिसोदिया, जेपी दलाल, विरेंद्र सांगवान, सतीश, रविन्द्र कोच, नितेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed