फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Opposition to giving pesticides along with fertilizers and seeds

Sonipat News: खाद और बीज के साथ कीटनाशक देने का विरोध

Tue, 10 Jun 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 10 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Opposition to giving pesticides along with fertilizers and seeds
फोटो 09- सोनीपत के गन्नौर में एसडीएम प्रवेश कादियान को ज्ञापन देते भारतीय किसान यूनियन के पदाधि
गन्नौर। भारतीय किसान यूनियन (अम्बावत) की बैठक सोमवार को जाट धर्मशाला, गन्नौर में ब्लाॅक प्रधान बलजीत मलिक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष जयभगवान, ओमप्रकाश, जगबीर, रणधीर, विनोद, राज, जीत मास्टर व रामदिया ने किसानों की समस्याओं को लेकर विचार किया।
विज्ञापन

बैठक के बाद यूनियन के पदाधिकारियों ने किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम प्रवेश कादियान को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में खाद-बीज वितरण के समय जबरदस्ती कीटनाशक दवा देने पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन

गांव लल्हेड़ी में दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या का समाधान करवाने, गांव भिगान में टोल बचाने के कारण अंदर से निकलने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगाने, सड़कों पर ब्रेकर बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा अगवानपुर रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में तेजी लाने, गांव पुगथला में टूटा नाला दोबारा बनवाने, जिले की कई कालोनियों में बंद जमीन की रजिस्ट्री बहाल करने की मांग की गई। एसडीएम प्रवेश कादियान ने यूनियन की जायज मांगों को जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed