{"_id":"682a2f9885baecea3607c514","slug":"operation-sindoor-symbol-of-courage-of-army-sonipat-news-c-197-1-snp1008-136815-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ऑपरेशन सिंदूर सेना के साहस का प्रतीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ऑपरेशन सिंदूर सेना के साहस का प्रतीक
Mon, 19 May 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 19 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
फोटो 17- सोनीपत के खरखौदा में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान मौजूद विधायक पवन खरखौदा, भाजपा न
खरखौदा। सैनिकों के सम्मान में रविवार शाम को विधायक पवन खरखौदा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली।
तिरंगा यात्रा रोहतक रोड स्थित भाजपा कार्यालय से शुरू होकर परशुराम पार्क में संपन्न की गई। यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् जैसे देशभक्ति नारे लगाए। यात्रा के दौरान मार्ग पर डाॅ. भीमराव आंबेडकर व महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
विधायक ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेना के साहस, निष्ठा व अनुशासन का प्रतीक है। यह केवल सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि हमारी राष्ट्रीय आत्मा की गरिमा का प्रतीक बन गया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद को जड़ से मिटाने की बात कही थी, जिसे ऑपरेशन सिंदूर के जरिए सेना ने साकार किया है।
इस अभियान से भारत की सैन्य शक्ति का लोहा पूरी दुनिया ने माना है। यात्रा में माईराम कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, सतीश नांदल, बबीता दहिया, मोनिका व अन्य मौजूद रहे।