फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   OPDs, lab tests and X-rays also decreased in hospitals.

Sonipat News: अस्पतालों में घटने लगी ओपीडी, लैब टेस्ट और एक्स-रे भी हुए कम

Thu, 11 Dec 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 11 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
OPDs, lab tests and X-rays also decreased in hospitals.
फोटो 16 : सोनीपत के नागरिक अस्पताल में मरीजों को उपचार करते नेत्र ​विशेषज्ञ डॉ. विकास चहल। संवा
सोनीपत। चिकित्सकों की हड़ताल से जिला अस्पताल समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी पर विपरीत असर पड़ने लगा है। जिला अस्पताल में ओपीडी घटने लगी है तो लैब टेस्ट व एक्स-रे भी कम होने लगे हैं। पहले जहां करीब 90 एक्सरे होते थे अब तकरीबन 50 हो रहे हैं।
विज्ञापन

विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से मरीजों की संख्या कम होने लगी है। पहले जहां 1800 तक मरीज आते थे अब उनकी संख्या घटकर 1350 तक रह गई है। सर्जन के अलावा हड्डी रोग विशेषज्ञ और दो नेत्र विशेषज्ञ न होने के कारण ऑपरेशन भी टलने लगे है। इसकी वजह से मरीजों की परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बाल रोग, नेत्र रोग, स्त्री रोग और प्रसूति विभाग को छोड़कर अन्य ओपीडी ईएसआई, एनएचएम व बीएमएस चिकित्सक की सहारे लगी। अस्पताल के आपातकालीन में एनएचएम चिकित्सक के साथ कंसल्टेंट लगाया। एमएलसी कटवाने आए मरीजों को मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां भेजा जा रहा है। तीसरे दिन भी 131 चिकित्सक व तीन एसएमओ हड़ताल में शामिल रहे। पोस्टमार्टम व प्रसूति सेवा पहले की तरह जारी रही। अल्ट्रासाउंड व मेडिकल जांच प्रक्रिया भी बाधित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में विशेषज्ञ डॉ. विकास चहल के सहारे नेत्र रोगियों का इलाज हो रहा है। बुधवार को उन्होंने कोर्ट एविडेंस से आने के बाद ओपीडी लगाई जिससे मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े। जबकि नेत्र विशेषज्ञ डॉ. लतिका व डॉ. सुशील मानिकटालिया भी हड़ताल में शामिल हैं। सर्जन डॉ. शशिकांत के हड़ताल में शामिल होने की वजह से ऑपरेशन टाले गए हैं। कई मरीज आवश्यक जांच न करवा पाने के कारण इधर-उधर भटकते रहे जबकि गंभीर हालत के मरीजों को मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां भेजा दिया गया।
इंसेट
एमएलसी के मामलों को खानपुर कलां भेजा
आपातकालीन कक्ष में स्थिति संभालने के लिए प्रशासन ने एनएचएम चिकित्सक के साथ एक कंसल्टेंट भी लगाया ताकि गंभीर मरीजों का उपचार बाधित न हो। फिर भी एमएलसी कटवाने आए मरीजों को मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां भेजा जा रहा है जिससे कई लोगों को अतिरिक्त दूरी और समय की अधिकता जैसी परेशानी हो रही है।
वर्जन
जिन चिकित्सकों ने कोरोना महामारी के बीच मरीजों का उपचार किया, आज उन्हीं पर सरकार की ओर से एस्मा लागू किया गया है। चिकित्सक एस्मा जैसे नियमों से घबराने वाले नहीं है। वह डेढ़ साल से सरकार से मांगों पूरी कराने के लिए अपील कर रहे है लेकिन सरकार उनकी मांग की सुनवाई नहीं कर रही है।-डॉ. नितिन फलस्वाल, जिला प्रधान हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन



वर्जन
चिकित्सक तीन दिन से हड़ताल पर हैं। इसकी वजह से कुछ स्वास्थ्य सेवा प्रभावित हुई है। आपातकालीन कक्ष में तैनात कंसल्टेंट को एमएलसी काटने के निर्देश दिए गए है।-डॉ. ज्योत्सना, सिविल सर्जन

फोटो 16 : सोनीपत के नागरिक अस्पताल में मरीजों को उपचार करते नेत्र विशेषज्ञ डॉ. विकास चहल। संवा

फोटो 16 : सोनीपत के नागरिक अस्पताल में मरीजों को उपचार करते नेत्र विशेषज्ञ डॉ. विकास चहल। संवा

फोटो 16 : सोनीपत के नागरिक अस्पताल में मरीजों को उपचार करते नेत्र विशेषज्ञ डॉ. विकास चहल। संवा

फोटो 16 : सोनीपत के नागरिक अस्पताल में मरीजों को उपचार करते नेत्र विशेषज्ञ डॉ. विकास चहल। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed