फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   OPD will be held in civil hospital from 8 am to 2 pm today

नागरिक अस्पताल में आज सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक होगी ओपीडी

Fri, 16 Apr 2021 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
OPD will be held in civil hospital from 8 am to 2 pm today
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में शुक्रवार से ओपीडी का समय बदला गया है। स्वास्थ्य विभाग के नए आदेश के अनुसार अस्पताल में अब सुबह 8 बजे से 2 बजे तक डॉक्टर बैठेंगे। चेकअप के लिए ओपीडी कार्ड बनाने के लिए सुबह 9 बजे खुलने वाली खिड़की शुक्रवार से सुबह आठ बजे खुलेगी। ओपीडी के अलावा दवा लेने और टेस्ट कराने के समय में भी परिवर्तन होगा। दूसरी ओर गर्मी बढ़ते ही सिविल अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। बदलते मौसम की वजह से बुखार, जुकाम, खांसी, पेट दर्द एवं अन्य बीमारियां बढ़ी हैं।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में चेकअप के लिए ओपीडी के कार्ड बनवाने का समय अब सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। इसी तरह ओपीडी में दवा के लिए खुलने वाली खिड़की का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे होगा जबकि अब तक यह समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक का था। वहीं अस्पताल में होने वाले सभी प्रकार के टेस्ट के लिए पर्ची बनवाने का समय सुबह 8 बजे से 11 बजे तक होगा। 16 अक्तूबर तक नागरिक अस्पताल की ओपीडी, टेस्ट एवं दवा लेने का समय अब यही रहेगा। वहीं खून टेस्ट, एक्स-रे सहित अन्य जांच 8 से 11 बजे तक होगी और 2 बजे तक रिपोर्ट मिलेगी।
विज्ञापन

गर्मी में बढ़ रही मरीजों की संख्या
मौसम में परिवर्तन होते ही मरीजों की संख्या में एकाएक इजाफा हो गया है। पिछले 20 दिन से जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी बढ़ी है। अस्पताल में खांसी, जुकाम, बुखार, रोगियों की संख्या ज्यादा हो गई है। अस्पताल में दो सप्ताह पहले तक जहां ओपीडी 1200 तक थी। अब यह ओपीडी 2000 तक पहुंच गई है। मौसम परिवर्तन की वजह से ओपीडी की संख्या में बढ़ोतरी होती है। ऐसे मौसम में खान-पान का ध्यान रखना जरूरी है। हल्का व संतुलित आहार लेने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में शुक्रवार से ओपीडी का समय बदल जाएगा। अब अस्पताल में ओपीडी सुबह 8 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक लगा करेगी। इसके लिए सभी चिकित्सकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। - डॉ. संदीप लठवाल, उप चिकित्सा अधीक्षक नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed