Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Online registration for undergraduate admissions will be open till May 31.

Sonipat News: स्नातक में दाखिले के लिए 31 मई तक होंगे ऑनलाइन पंजीकरण

Thu, 07 May 2026 05:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 07 May 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
Online registration for undergraduate admissions will be open till May 31.
फोटो: सोनीपत के हिंदू कॉलेज में दा​खिला प्रक्रिया को लेकर स्टाफ के साथ बैठक करती प्राचार्य। स्र
31 मई तक चलेगा ऑनलाइन पंजीकरण
विज्ञापन

फोटो: 03
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए वीरवार से स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। स्नातक में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी 31 मई तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
जिले में 23 राजकीय, निजी व एडिड कॉलेजों का संचालन किया जा रहा है। इनमें 9 कन्या कॉलेज भी शामिल हैं। पिछले वर्ष कॉलेजों में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए 13,562 सीटों पर दाखिला दिया गया था। साथ ही कन्या कॉलेजों में छात्राओं के लिए 7,170 सीटें निर्धारित की गई थीं।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज प्रबंधकों को विद्यार्थियों के आवेदन करवाने के लिए सभी शिक्षण संस्थानों में सहायता केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। स्नातक में दाखिले के लिए पंजीकरण ऑनलाइन होगा। आवेदन के समय विद्यार्थियों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र तैयार रखने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस कॉलेज में कितनी है सीटें
हिंदू कॉलेज
कोर्स सीटें
बीए 350
बीकॉम 260
बीसीए 120
बीबीए 120
बीएसी लाइफ साइंस 120
बीएससी फिजिकल साइंस में 240
जनता कॉलेज, बुटाना
बीए 400
बीकॉम 60
बीसीए 60
बीएससी लाइफ साइंस 60
बीएससी फिजिकल साइंस 120
सीआरए कॉलेज
बीए 700
बीकॉम 240
बीएससी लाइफ साइंस 30
बीएससी फिजिकल साइंस 130

राजकीय कॉलेज बरोदा
बीए 80

राजकीय कॉलेज बड़ौता
बीए 320
बीकॉम 80
बीसीए 60
बीएससी फिजिकल साइंस 160
राजकीय कॉलेज भैंसवाल कलां
बीए 320
बीकॉम 80
बीएससी फिजिकल साइंस 80
राजकीय कॉलेज मुरथल
बीए 320
बीकॉम 80
बीएससी फिजिकल साइंस 80
राजकीय कॉलेज सोनीपत
बीए 360
बीबीए 80
बीकॉम 280
बीसीए 80
बीएचसी 30
बीएससी बायोटेक 40
बीएससी लाइफ साइंस 80
बीएससी फिजिकल साइंस 240
जीवीएम कन्या कॉलेज
बीए 350
बीबीए 120
बीकॉम 260
बीसीए 60
बीएससी लाइफ साइंस 120
बीएससी फिजिकल साइंस 240
हिंदू कन्या कॉलेज
बीए 120
बीकॉम 80
बीएससी लाइफ साइंस 40
बीएससी फिजिकल साइंस 160
टीकाराम कॉलेज
बीए 510
बीकॉम 100
बीसीए 60
बीएससी स्पोर्ट्स साइंस 40
बीएससी फिजिकल साइंस 120
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed