फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   One lakh rupees, bracelet, mobile and other items stolen by breaking the glass of the car

Sonipat News: कार का शीशा तोड़कर एक लाख रुपये, कंगन, मोबाइल व अन्य सामान चोरी

Fri, 31 Mar 2023 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 31 Mar 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees, bracelet, mobile and other items stolen by breaking the glass of the car
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राई। नेशनल हाईवे-44 पर गांव रसोई के पास स्थित रसोई ढाबा की पार्किंग में खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर एक लाख रुपये की नकदी, सोने के कंगन, मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। कुंडली थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जम्मू के प्रेम नगर स्थित क्रिश्चियन कॉलोनी निवासी नौशाद ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह दिल्ली से अपने परिवार संग कार में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। कार में उनके साथ उनकी सास प्रकाश मैसी भी थीं। जब वह नेशनल हाईवे पर गांव रसोई के पास स्थित रसोई ढाबा पर पहुंचे तो उन्होंने खाना खाने के लिए कार को ढाबे की पार्किंग में खड़ा कर दिया। वह खाना खाने के लिए ढाबे के अंदर चले गए। जब वह खाना खाकर बाहर आए तो कार का दाहिने साइड का पिछला शीशा टूटा मिला। शीशा तोड़कर चोर पिछली सीट पर रखा उनकी सास प्रकाश मैसी का बैग व एक अन्य बैग चोरी कर ले गए। उनकी सास के बैग में एक लाख रुपये, सोने के दो कंगन, मोबाइल व कुछ सरकारी सामान, साथ ही दूसरे बैग जिसमें धार्मिक पुस्तक बाइबल, कुछ नकदी व अन्य सामान था को भी चोरी कर ले गए। जब उन्हें पता लगा तो मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने चोरों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि जल्द चोरों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार के शीशे तोड़कर पहले भी हो चुकी चोरी की वारदात
-17 मार्च को बहालगढ़ स्थित ढाबा के बाहर से कॉस्मेटिक व्यापारी की कार का शीशा तोड़कर दो लाख रुपये व लैपटॉप चोरी हुई।
-27 जनवरी को बीमार ससुर से मिलने मुरथल रोड निजी अस्पताल में आए युवक की कार का शीशा तोड़कर 47 हजार रुपये व लैपटॉप चोरी की गई।
-3 सितंबर, 2022 को गांव सिसाना में कार का शीशा तोड़कर नकदी व सोने की चेन चोरी की।
-15 अप्रैल, 2022 को जीटी रोड मुरथल स्थित मन्नत ढाबा की पार्किंग से चोर कार का शीशा तोड़कर महिला के बैग में भरे हीरे व सोने के आभूषण व दस हजार रुपये चोरी कर ले गए।
-3 फरवरी, 2022 को सोनीपत में सेक्टर-12 बाईपास पर सांई मंदिर के पास प्रॉपर्टी डीलर की कार का शीशा तोड़कर बंदूक चोरी कर ली गई।
-12 अक्तूबर, 21 सेवानिवृत्त नौसेना कर्मी की कार का शीशा तोड़कर 50 हजार रुपये चोरी किये, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।
-7 अगस्त, 2021 को जीटी रोड मुरथल स्थित ढाबे पर करनाल के व्यापारी की कार का शीशा तोड़कर 90 हजार रुपये से भरा बैग चोरी किया।
-8 अगस्त, 2021 को जीटी रोड बीसवां मील स्थित ढाबे पर करनाल के डॉ. प्रदीप की कार का शीशा तोड़ दो मोबाइल, कीमती फ्रेम वाला चश्मा, करीब 15 सौ रुपये की नकदी और सैनिटाइजर से भरा बैग चोरी किया था।

वर्जन
कार का शीशा तोड़कर चोरी किए जाने की शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच जारी है। चोरों का पता लगाकर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।-इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed