फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   One elderly person dies from Corona, 61 infected

कोरोना से एक बुजुर्ग की मौत, 61 संक्रमित मिले

Tue, 01 Jun 2021 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
One elderly person dies from Corona, 61 infected
जिले में कोरोना संक्रमण जिस तेजी से फैला था, उसी तेजी से अब कम हो रहा है। इसके बावजूद मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। जिले में मंगलवार को कोरोना से सेक्टर-14 के 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। मंगलवार को 61 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही रिकवरी रेट 99 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 47042 तक पहुंच गई है। मंगलवार को कोरोना संक्रमित से कई गुना ज्यादा 161 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 46398 मरीज ठीक हो चुके हैं और 465 का इलाज चल रहा है। हालात यह है कि जितनी जांच की गई है, उनमें 2.88 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं। जिससे जिले में रिकवरी रेट 99 प्रतिशत दर्ज किया गया है। जिले में अब तक कोरोना से 240 लोगों की मौत हो चुकी है। जिससे मृत्यु दर 0.50 प्रतिशत है। लोगों के स्वास्थ्य सुधार के लिए कोरोना संक्रमण से प्रभावित मरीजों को अस्पताल में इलाज मुहैया कराने के साथ-साथ होम आइसोलेशन में भी रखा जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना व सामाजिक दूरी जरूरी
डीसी श्यामलाल पूनिया ने कहा कि जिले में लगातार कोरोना के केस मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों को खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके जांच करानी चाहिए। इसके अलावा लक्षण वाले मरीज मास्क का उपयोग करें और लोगों से छह फीट की दूरी बनाए रखें। खांसी होने व छींकते समय टिश्यू व रुमाल का उपयोग करें। स्वयं उपचार करने की बजाय डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। कोरोना महामारी को देखते हुए अभी भी सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है। लापरवाही बरतने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। कोरोना नियमों की पालना करें। मास्क लगाकर रखे तो सामाजिक दूरी बनाकर रखे। यदि अपने आसपास कोई कोरोना संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर-1950 पर दी जा सकती है। डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि जिले में कोविड टेस्टिंग की रफ्तार को बढ़ाया गया है। जिले में प्रतिदिन 5 हजार से अधिक लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे है। सभी गांवों में भी कोविड टेस्टिंग के लिए स्वास्थ्य टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड अस्पतालों में आईसीयू बेड खाली नहीं
सरकार की ओर से अधिकृत किए कोविड अस्पतालों में एक भी आईसीयू बेड खाली नहीं है। इन अस्पताल में कुछ 50 आईसीयू बेड है। जिस पर कोरोना के मरीज भर्ती है। जबकि सामान्य बेड, ऑक्सीजन बेड व वेंटिलेटर काफी संख्या में खाली पड़े हैं।
सीएम 4 जून को करेंगे मेडिकल कॉलेज के ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ
बीपीएस राजकीय मेडिकल कॉलेज में नए ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ सीएम मनोहर लाल ऑनलाइन माध्यम से करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे सोनीपत लघु सचिवालय के वीडियो कांफ्रेंस हॉल में होगा। इसके साथ ही सीएम जिले के अन्य विकास कार्यों का भी शिलान्यास करेंगे।

मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए नया प्लांट लगाया जा रहा है। यह प्लांट 1000 एलपीएम का लगाया जाना है। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इंजीनियरों के माध्यम से प्लांट के लिए आईं मशीनों को स्थापित करवा दिया है। इसके साथ ही ऑक्सीजन की मेन लाइन को भी जोड़ दिया है। अब इसका शेड का निर्माण चल रहा है। ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। डॉ. राजीव महेंद्रू ने बताया कि शुभारंभ से पहले प्लांट का कार्य बुधवार शाम तक पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed