फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   One accused arrested in the case of murder of a woman by crushing her with a tractor

Sonipat News: ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 16 Jun 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 16 Jun 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested in the case of murder of a woman by crushing her with a tractor
खरखौदा। गांव बिधलान में जमीन को लेकर चल रहे विवाद में एक महिला की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने के मामले में खरखौदा थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मृतक महिला का देवर सुशील है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

बिधलान निवासी सुनील ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनका जमीन को लेकर परिवार के साथ विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर उनके चाचा के परिवार ने झगड़ा किया था और मारपीट कर उनकी मां कमला का सिर भी फोड़ दिया था। शुक्रवार को उनके बड़े भाई रवि खेत में सिंचाई करने गए थे। जहां उनके चाचा सुशील, चाची बबली व चचेरे भाई मोहित ने पहुंचकर रवि के साथ झगड़ा किया था।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर वह अपनी मां कमला, पत्नी रेखा व भाभी इंदू के साथ खेत में भाई के पास जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें चचेरा भाई मोहित ट्रैक्टर लेकर आता दिखाई दिया, जिसके पीछे चाचा और चाची भी आ रहे थे। चाचा ने मोहित को आवाज देकर कहा कि इन्हें जिंदा मत छोड़ना। जिस पर मोहित उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने लगा। वह, उसकी पत्नी व भाभी एक तरफ कूद गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहित ने ट्रैक्टर से मां को टक्कर मार दी और ट्रैक्टर से कुचलकर घायल कर दिया था। इसके बाद आरोपी उन्हें धमकी देकर भाग गए थे। पीजीआई, रोहतक में उनकी मां कमला को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।

मामले में जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर संजय ने आरोपी सुशील को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस की टीम मुख्य आरोपी मोहित की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed