फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   On the second day also 14 students of Jindal Global University were found corona infected

दूसरे दिन भी जिंदल ग्लोबल विवि के 14 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित मिले

Fri, 11 Mar 2022 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
On the second day also 14 students of Jindal Global University were found corona infected
कोरोना के केस लगातार बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय के 14 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे पहले वीरवार को भी 14 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित मिले थे। वहीं बुधवार को चार व मंगलवार को सात विद्यार्थी संक्रमित मिले थे। जिंदल सिटी में 33 वर्षीय महिला भी संक्रमित मिली है। कोरोना से एक मरीज ठीक होने के साथ सक्रिय केस 51 हो गए हैं। आरटीपीसीआर की संक्रमण दर 2.22 फीसदी रही।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जिले में 686 टेस्ट किए गए। इसमें 665 आरटीपीसीआर और 21 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रैपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट शुक्रवार को ही प्राप्त हो गई। इसमें कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला। वहीं आरटीपीसीआर की पुरानी 675 रिपोर्ट भी शुक्रवार को प्राप्त की गई है। इसमें से 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इन सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इस टेस्ट की संक्रमण दर 2.22 फीसदी रही। सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने लोगों से शारीरिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की है।
विज्ञापन

12.61 लाख लोगों को लगाई जा चुकी वैक्सीन
कोरोना से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से 12 लाख 64 हजार 128 को लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 9 लाख 26 हजार 193 को लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसके अलावा 9205 लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed