{"_id":"660a1529781e42f92507e269","slug":"on-the-last-day-house-tax-of-rs-36-lakh-was-deposited-in-the-municipal-corporation-and-rs-160-lakh-in-the-municipal-council-sonipat-news-c-197-1-snp1003-116103-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अंतिम दिन नगर निगम में 36 लाख और नगर परिषद में 1.60 लाख रुपये गृहकर किया जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अंतिम दिन नगर निगम में 36 लाख और नगर परिषद में 1.60 लाख रुपये गृहकर किया जमा
Mon, 01 Apr 2024 07:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:30 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत/गोहाना। नगर निगम व नगर परिषद कार्यालय में रविवार को गृहकर जमा कराने के लिए भीड़ लगी रही। छुट्टी के दिन कार्यालय खोले गए थे। वर्ष 2010-11 से 31 मार्च 2023 तक का बकाया गृहकर 100 फीसदी ब्याज पर छूट के साथ जमा कराने के लिए लोग काफी संख्या में पहुंचे। नगर निगम कार्यालय में अंतिम दिन होने के लिए 36 लाख रुपये गृहकर और गोहाना नगर परिषद कार्यालय में 1.60 लाख रुपये गृहकर जमा हो सका। शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय के आदेशानुसार अब 1 व 2 अप्रैल के पोर्टल बंद रहेगा। 3 अप्रैल को पोर्टल खोला जाएगा। अब 18 फीसदी ब्याज के साथ गृहकर वसूल किया जाएगा।
नगर निगम की ओर से वित्त वर्ष 2023-24 में 30 करोड़ रुपये गृहकर वसूल करने का लक्ष्य रखा था, जबकि नगर निगम 17.50 करोड़ रुपये गृहकर के रूप में जुटा सका। वहीं गोहाना नगर परिषद की ओर से 2 करोड़ रुपये वसूलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। नगर परिषद की ओर से पहली बार लक्ष्य को पार करते हुए 2.91 करोड़ रुपये गृहकर वसूल किया है। अधिकारियों के अनुसार गृहकर को लक्ष्य से ज्यादा वसूलने के लिए कर्मचारियों की तरफ से प्रॉपर्टी मालिकों को जागरूक करने व लोगों की ओर से समय पर भुगतान करने का नतीजा है। 30 मार्च व 31 मार्च को नप कार्यालय में अवकाश होने बाद भी कैश काउंटर खोले गए और संपत्ति कर जमा किया गया।
गोहाना में तीन साल में वसूल गया गृहकर
साल गृह कर (रुपये)
2021-22 14787801
2022-23 11973470
2023-24 29100000
नगर परिषद ने इस बार 2 करोड़ 91 लाख रुपये गृहकर कर जमा कराया है। नप ने पहली बार लक्ष्य से अधिक कर जमा कराया है। अब इस राशि को विकास कार्य पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना
शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय के आदेशानुसार अब 1 व 2 अप्रैल के पोर्टल बंद रहेगा। 3 अप्रैल को पोर्टल खोला जाएगा। लोगों से अपील है कि वह गृहकर का भुगतान समय पर करें।
विश्राम मीणा, आयुक्त नगर निगम, सोनीपत