फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Officers reached the village before the complaint reached the CM.

Sonipat News: सीएम तक शिकायत पहुंचने से पहले गांव पहुंच गए अफसर

Mon, 19 May 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 19 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Officers reached the village before the complaint reached the CM.
फोटो 13- सोनीपत के खरखौदा के गांव ककरोई में ड्रेन का निरीक्षण कर ग्रामीणों को जल्द सफाई करवाने
खरखौदा। गांव ककरोई में जुआं ड्रेन की वर्षों से सफाई नहीं होने से परेशान किसानों का रविवार को सब्र का बांध टूट गया। किसान एकत्रित होकर सोनीपत कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से अपनी परेशानी का समाधान करवाने के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन

जब इस बात का पता सिंचाई विभाग के अधिकारियों को चला तो वह खुद मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही ड्रेन की सफाई करवा दी जाएगी। भविष्य में किसानों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

किसान दिनेश, विजय, अनिल, प्रवीण, रवि ने बताया कि काफी समय से उनके खेतों के पास से गुजर रही जुआं ड्रेन की सफाई में खानापूर्ति होती आ रही है।
सड़कों के आसपास दिखाने के लिए ड्रेन को साफ करवाया जा रहा है। इसके अलावा सिर्फ कागजों में ही पूरी ड्रेन की सफाई होती आ रही है। ऐसे में बारिश के दौरान ड्रेन ओवरफ्लो हो जाती है। इससे सारा पानी उनके खेतों में पहुंच जाता है, जबकि ड्रेन का निर्माण खेतों में पानी ज्यादा हो जाने पर उसकी निकासी के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं, ककरोई में ही सोनीपत शहर का दूषित पानी पहुंचता है। यहां एसटीपी बनाया गया है। इसका पानी भी उनके खेतों में आ रहा है। ड्रेन की सफाई करवा दी जाए, तो यह पानी भी ड्रेन में चला जाएगा, लेकिन कई वर्ष से गुहार लगाते आ रहे ग्रामीणों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
ऐसे में समस्या का समाधान को पाना मुश्किल है। इसी बात को लेकर ग्रामीण मुख्यमंत्री से शिकायत करने जा रहे थे। इसकी सूचना जैसे ही सिंचाई विभाग के एक्सईएन व राई डिविजन के एक्सईएन को मिली तो वह तुरंत किसानों के पास पहुंचे।

मौके पर पहुंचे अधिकारियों को किसान बंद पड़ी ड्रेन पर ले गए और उन्हें मौके का मुआयना करवाया। इसके बाद अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि अधिकारी जल्द उनकी समस्या का समाधान करवाएंगे। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed