फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nursing officers wore black badges in Sonipat, expressed anger against government regarding pending demands

Sonipat: नर्सिंग अधिकारियों ने काले बिल्ले लगा किया काम, लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जताया रोष

Fri, 15 Dec 2023 03:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 15 Dec 2023 03:46 PM IST
सार

जिला प्रधान मैमरानी ने बताया कि सरकार की ओर से नर्सिंग अधिकारियों की मांगों को पूरा करने में अनदेखी की जा ही है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बारे में राज्य कमेटी की ओर से पहले ही अवगत कराया जा चुका है।

विज्ञापन
Nursing officers wore black badges in Sonipat, expressed anger against government regarding pending demands
प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को नर्सिंग अधिकारियों ने काले बिल्ले लगाकर काम किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नर्सिंग अधिकारियों ने सरकार से लंबित मांगों को पूरा किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के निर्देश पर वह 20 दिसंबर तक रोजाना काले बिल्ले लगाकर काम करेंगी। उसके बावजूद सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन


पूर्व प्रधान सुनीता राठी ने बताया कि नर्सिंग अधिकारियों की ओर से लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है। स्टाफ नर्सों को नर्सिंग अधिकारी बना दिया गया, लेकिन उन्हें ग्रुप सी से ग्रुप बी में अब तक शामिल नहीं किया गया। नर्सिंग अधिकारियों के लिए 7200 रुपये नर्सिंग अलाउंस अभी तक लागू नहीं किया गया। नर्सिंग अलाउंस लेना उनका मौलिक अधिकार है। जिसके चलते नर्सिंग अधिकारियों ने 20 दिसंबर तक लगातार काले बिल्ले लगाकर काम करने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


जिला प्रधान मैमरानी ने बताया कि सरकार की ओर से नर्सिंग अधिकारियों की मांगों को पूरा करने में अनदेखी की जा ही है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बारे में राज्य कमेटी की ओर से पहले ही अवगत कराया जा चुका है। राज्य कमेटी के आह्वान पर नर्सिंग अधिकारियों ने काले बिल्ले लगाए हैं।-

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed