{"_id":"a62b4bc814c565acb9f5fd7a14988478","slug":"np-team-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप टीम के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप टीम के साथ मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Wed, 03 Sep 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराजा अग्रसेन मार्ग पर राजनीतिक पार्टियों द्वारा लगवाए गए होर्डिंगों को हटाने गए नगर पालिका दस्ते पर अज्ञात युवकों द्वारा मार पीट करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह नपा कर्मचारी राजनीतिक पार्टियों द्वारा लगाए गए होर्डिंगों को उतार रहे थे, इसी दौरान वहां आए कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें होर्डिंग उतारने से मना किया, लेकिन नपा कर्मचारी उन्हें कोर्ट का आदेश बताकर अपने काम में लग गए।
विज्ञापन
इससे भड़के युवकों ने उनके साथ मारपीट की और घटनास्थल से रफू चक्कर हो गए। नपा कर्मचारियों ने इससे नाराज होकर अग्रसेन मार्ग पर अपना वाहन खड़ा कर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और मारपीट की सूचना नपा अध्यक्ष, नपा सचिव और पुलिस प्रशासन को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों की शिकायत ली और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
नप कर्मियों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश हैं कि जो स्थान प्रशासन द्वारा निश्चित किए गए हैं उन्हें छोड़कर किसी अन्य स्थान पर होर्डिंग लगाया एक अपराध है। अगर कोई व्यक्ति आदेशों का पालन नहीं करता तो उसके खिलाफ कानून कार्रवाई की जा सकती है।
इसके बावजूद लोगों को न प्रशासन का डर है और कोर्ट का। लोगों के होसले तो यहां तक बुलंद है कि सरकार द्वारा लगाए कर्मचारियों के साथ भी मार-पीट शुरू कर दी। कर्मचारी ने बताया कि होर्डिंग हटाने पर अज्ञात लोग उन्हें कई बार होर्डिंग न हटान की धमकी देते हैं और उन्हें अपशब्द कहते हैं लेकिन आज उनके साथ मार-पीट भी की है। उन्होंने प्रशासन से उक्त शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।