{"_id":"67df0972cb6785453008f4d7","slug":"now-travelling-in-delhi-will-be-easier-the-obstacle-has-been-removed-sonipat-news-c-197-1-snp1001-134105-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अब दिल्ली में आवागमन होगा आसान, हट गई बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अब दिल्ली में आवागमन होगा आसान, हट गई बाधा
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली-सिंघु बॉर्डर फ्लाईओवर से कंक्रीट की दीवार हटाने के बाद मलबा उठाकर देर रात हाईवे को पूरी तरह से खोल दिया गया। दिल्ली-पानीपत लेन से दोपहर बाद ही मलबा हटाकर सफाई की गई थी तो पानीपत-दिल्ली लेन से देर शाम तक मलबा हटाया गया। रात तक हाईवे की सफाई कर उसे चालू किया गया। दोनों हाईवे पर स्वागत द्वार लगा दिए गए हैं।
किसानों के दिल्ली कूच के एलान के बाद पंजाब के किसानों को अंबाला के शंभू बॉर्डर पर रोक दिया गया था। वहां सुरक्षा बलों के साथ टकराव होने पर दिल्ली पुलिस प्रशासन ने 13 फरवरी, 2024 को कुंडली-सिंघु बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया था। सीमेंट की दीवार तक खड़ी कर दी गई थी। बाद में सर्विस रोड और पानीपत-दिल्ली हाईवे की एक लेन को खोल दिया था, जिससे वाहन चालकों को पूरी तरह राहत नहीं मिल पा रही थी। कुंडली-सिंघु बार्डर पर सुबह-शाम अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी। नौकरीपेशा, उद्योगपति व व्यापारी वर्ग सबसे अधिक परेशान होते थे। इसी बीच अंबाला के पास शंभू बॉर्डर को खोलने का काम बुधवार रात को शुरू होने के बाद वीरवार शाम को 4 बजे दिल्ली प्रशासन ने कुंडली-सिंघु बॉर्डर सीमा को पूरी तरह खोलने की कार्रवाई शुरू कर दी थी।
शनिवार को लगातार तीसरे दिन हाईवे को खोलने का काम जारी रहा। दोपहर तक कंक्रीट की दीवार तोड़ दी गई और मलबा हटाया गया। उन्हें हटाने को लगातार बुलडोजर चलाए गए। दोपहर बाद ही दिल्ली से पानीपत लेन को पूरी तरह खोलकर आवागमन शुरू कर दिया गया। मलबा हटाकर सफाई का काम किया गया।
विज्ञापन
देर रात तक कंक्रीट हटाकर खोला गया हाईवे
पानीपत-दिल्ली लेन पर बनाई सीमेंट की दीवार सुबह दस बजे तक ही तोड़ दी गई थी। इसके बाद कंक्रीट हटाने का काम किया गया। कंक्रीट व लोहे के बैरिकेड तीन बुलडोजर व क्रेन की मदद से हटाए गए। रात तक हाईवे से वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया।
दोनों तरफ लगाए स्वागत द्वार
दिल्ली-पानीपत लेन से अवरोधक हटाने के बाद स्वागत बोर्ड लगाया गया है। उसके बाद सफाई कराकर हाईवे पर आवागमन शुरू कर दिया। उसके बाद पानीपत-दिल्ली लेन पर स्वागत बोर्ड लगाने का काम शुरू किया गया। इस दौरान दो घंटे तक हाईवे फ्लाईओवर से बंद रखा गया। वाहनों को संपर्क मार्ग से गुजारा गया, जिसके चलते वाहन रेंगते हुए नजर आए। हालांकि बाद में लेन खोलने से वाहन चालकों को राहत मिली।
कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर हाईवे से कंक्रीट हटाकर सड़क को खोल दिया गया। पहले दिल्ली-पानीपत लेन को चालू किया गया। उसके बाद दोनों तरफ स्वागत द्वार लगाए गए। अब वाहन चालकों को किसी तरह परेशानी नहीं होगी। -जगभूषण शर्मा, परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण।