फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Now thyroid and vitamin tests will be done in the district hospital

Sonipat News: अब जिला अस्पताल में होगी थायराइड, विटामिन की जांच

Sun, 01 Jun 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 01 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Now thyroid and vitamin tests will be done in the district hospital
फोटो 09: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में रक्त जांच कराने के लिए सैंपल क्लेक्शन केंद्र के बाहर खड़े - फोटो : mathura
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों को जल्द ही थायराइड, विटामिन डी और विटामिन बी 12 के अलावा अन्य जांचों की सुविधा मिलेगी। वर्तमान में मरीजों को थायराइड की जांच के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ता है। जिला अस्पताल में थायराइड के टी3, टी4 और टी5एच के टेस्ट जल्द शुरू होंगे।
विज्ञापन

थायराइड के मरीजों की संख्या जिले में काफी अधिक है। उनको निजी लैब में जांच करवाने के लिए 500 से 600 रुपये देने पड़ते हैं। थायराइड के मरीजों के सैंपलों की जांच हॉर्मोन एनालाइजर मशीन से होगी। जिला नागरिक अस्पताल में मशीन नहीं होने की वजह से मरीजों काे समय और धन दोनों खर्च करने पड़ रहे थे।
विज्ञापन

विटामिन डी और बी 12 की भी होगी जांच
विटामिन-डी हमारे शरीर के लिए जरूरी है। इस विटामिन से हड्डियों, बालों व त्वचा को पोषण प्राप्त होता है। यह एक इशेंसियल विटामिन है, लेकिन लोगों के शरीर में इसकी कमी होना कॉमन है। हॉर्मोन एनालाइजर मशीन के जरिए विटामिन डी और बी 12 की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैंपल देने के तीन घंटे में मिलेगी रिपोर्ट

यदि शरीर में कोई असामान्य स्थिति महसूस होती है, तो जिला अस्पताल पहुंचकर चिकित्सक से मिलना होगा। चिकित्सक की तरफ से जांच के लिए लिखने पर अस्पताल में बने सैंपल कक्ष में खून का सैंपल देना होगा। सैंपल देने के तीन घंटे में रिपोर्ट दे दी जाएगी। प्रयोगशाला में अब दो बायो केमिस्ट्री मशीन आई हैं। प्रयोगशाला में इन मशीनों की संख्या तीन हो गई है। हिस्टोपैथी व सीबीसी जांच के लिए हेमेटोलॉजी मशीन भी आधुनिक तकनीक की है। जल्द ही इसको भी इंस्टॉल किया जाएगा।

थायराइड रोग के लक्षण

थायराइड से पीड़ित गर्भवती हाई रिस्क कैटेगरी में आती हैं। 90 फीसदी गर्भवती के लिए थायराइड की जांच जरूरी है। ऐसे में गर्भवती का टेस्ट कराना अति आवश्यक है। ये ऐसी महिलाएं हैं, जो ज्यादातर बच्चा होने या गर्भ गिर जाने की समस्या से पीड़ित रहती हैं। इसके अलावा ऐसे मरीज भी होते हैं, जिनको उच्च-निम्न रक्तचाप की शिकायत रहती है। नवजात बच्चों को भी ऐसी शिकायत की आशंका बनी रहती है।

अस्पताल की प्रयोगशाला में जल्द थायराइड, विटामिन व अन्य तरह की जांच होगी। हिस्टोपैथी, हेमेटोलॉजी, बायो केमिस्ट्री की दो व हॉर्मोन एनालाइजर मशीन पहुंची हैं। जल्द ही इनको इंस्टॉल करके चालू कर दिया जाएगा। डॉ. संदीप लठवाल, उप चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed