फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Now there will be no separate compartments in women special trains, reserved bogies will be together

Sonipat News: महिला स्पेशल ट्रेन में अब अलग नहीं, एक साथ होंगी आरक्षित बोगियां

Sat, 13 Sep 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 13 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Now there will be no separate compartments in women special trains, reserved bogies will be together
फोटो 12- सोनीपत स्टेशन पर महिला स्पेशल ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
सोनीपत। पानीपत-दिल्ली रूट पर चलने वाली महिला स्पेशल ट्रेन में महिला आरक्षित बोगियां अब अलग-अलग नहीं बल्कि एक साथ लगाई जाएंगी। पहले इस ट्रेन में बोगी संख्या 2, 9, 11 महिलाओं के लिए आरक्षित थी लेकिन अब सुरक्षा को देखते हुए बोगी संख्या 5, 6, 7 महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएगी।
विज्ञापन

दिल्ली रेल मंडल ने महिला यात्रियों की सुरक्षा, सुरक्षित व सुविधाजनक आवागमन को लेकर बोगियों के बदलाव का निर्णय लिया है। अब तीनों बोगियों की संख्या का बदलाव कर इन्हें एक साथ चलाया जाएगा।
विज्ञापन

सोनीपत स्टेशन से दिल्ली-पानीपत रूट पर रोजाना आवागमन करने वाले दैनिक करीब 40 हजार यात्रियों में महिलाओं की संख्या करीब 10 हजार से ज्यादा है। अक्तूबर 2024 तक महिला स्पेशल ट्रेन का परिचालन केवल महिला यात्रियों के लिए ही किया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में भीड़ के चलते दिल्ली रेल मंडल ने स्पेशल ट्रेन में केवल तीन बोगियों को महिलाओं के लिए आरक्षित रखा था। इसके बाद पुरुष यात्री भी ट्रेन में सफर कर रहे हैं।
अब दिल्ली रेल मंडल ने फिर से महिला स्पेशल ट्रेन की बोगियों में बदलाव किया है। 12 बोगियों वाली ट्रेन संख्या 64469-64470 महिला स्पेशल ट्रेन में अब तक महिलाओं के लिए बोगी संख्या 2, 9, 11 आरक्षित थी।
बोगियां अलग-अलग होने से महिला यात्री अपनी सुरक्षा को लेकर इनके एक साथ जुड़ाव करने की मांग कर रही थीं। रेलवे अधिकारियों ने महिला यात्रियों को सुविधा व सुरक्षा को देखते हुए अब ट्रेन में बोगी संख्या 5 से 7 तक महिलाओं के लिए आरक्षित की है।
सोनीपत के बाद कम हो जाते हैं यात्री
शाम के समय दिल्ली से पानीपत की ओर जाने वाली स्पेशल ट्रेन में सोनीपत स्टेशन के बाद यात्रियों की संख्या कम हो जाती है। महिला यात्रियों की ओर से तीनों बोगियों को एक साथ करने की मांग की जा रही थी। बोगियां अलग-अलग होने से महिलाओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। कई बार महिलाओं को जानकारी के अभाव में पुरुषों की बोगियों में सवार होना पड़ता था। महिला यात्रियों की मांग पर रेल मंडल ने 5 से 7 बोगी को महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया है। सुविधा के लिए तीनों बोगियों पर महिला लिखा गया है।

वर्जन
त्योहारी सीजन में ट्रेनों में आवागमन करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। रेलवे ने महिला यात्रियों की सुरक्षा व बेहतर आवागमन व्यवस्था के लिए महिला स्पेशल ट्रेन की आरक्षित तीनों बोगियों को एक साथ जोड़ चलाने का निर्णय लिया। महिलाओं के लिए यह सुविधा प्रारंभ कर दी गई है।-हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed